{"_id":"614b2fa98ebc3effc22d629a","slug":"irshad-a-wonderful-sher-of-punjab-cm-at-the-tea-stall-amritsar-news-pkl4276080109","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के सीएम का शायराना अंदाज: सड़क किनारे चाय पी... कहा- हमसे मिलना कभी यह पंजाब दिखाएंगे तुम्हें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के सीएम का शायराना अंदाज: सड़क किनारे चाय पी... कहा- हमसे मिलना कभी यह पंजाब दिखाएंगे तुम्हें
Wed, 22 Sep 2021 06:59 PM IST
पंजाब ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 06:59 PM IST
सार
पंजाब के नव नियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी बुधवार की सुबह श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे। नतमस्तक होने के बाद उन्होंने कहा कि अब पंजाब में राजनीति धर्म के मुताबिक बिना किसी वर्ग के भेदभाव की होगी। हर धर्म का सत्कार होगा और धर्म की जयकार होगी।
विज्ञापन
अमृतसर में टी स्टाल पर चाय पीते सीएम चन्नी और नवजोत सिद्धू।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बुधवार को अमृतसर दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने ज्ञानी टी स्टाल पर चाय की चुस्की और कचौरी का स्वाद लिया। चाय के साथ वहां लोगों ने सीएम की शायरी का भी लुत्फ उठाया। चन्नी ने शेर बोला..
चलते फिरते हुए मेहताब दिखाएंगे तुम्हें
हमसे मिलना कभी यह पंजाब दिखाएंगे तुम्हें
चांद हर छत पर है, सूर्य है हर आंगन में
नींद से जागो, नए ख्वाब दिखाएंगे तुम्हें
इस दौरान एक ओर बैठे पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी...दूसरी ओर डिप्टी सीएम ओपी सोनी और सुखजिंदर सिंह रंधावा और उनके साथ मौजूद थे पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू। यह महफिल जमी थी अमृतसर के भंडारी पुल के नीचे ज्ञानी टी स्टाल पर। जब यह महफिल जमी तो सीएम साहब का शायराना मिजाज भी सामने आ गया। महफिल में एक आवाज गूंजी चुप कर यार, सीएम साहब शेर सुनाएंगे। इस शेर के जरिए मुख्यमंत्री ने पंजाब के लोगों को एक नया पंजाब दिखाने का संदेश दिया।
वास्तव में सीएम ने इस शेर के माध्यम से वही बातें कहीं जिनको वह अपनी बातचीत के दौरान कह चुके थे। इसमें भी हर धर्म और वर्ग के लोगों को सम्मान दिए जाने का संदेश रहा। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया और पंजाब सरकार के सीनियर आईएएस अधिकारी हुसन लाल मौजूद थे। जबकि सहायक कमिश्नर सुशील कुमार सिद्धू और चन्नी के पास पहुंचने वाले लोगों को उनसे दूर करने के प्रयास करते रहे।

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन बस्सी को पद से हटाकर दमनदीप को बैठाया, सीएम चन्नी ने सौंपा नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने अमृतसर दौरे के दौरान कैप्टन के खासमखास कहे जाने वाले इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन दिनेश बस्सी को उनके पद से हटाया दिया है। इसके बाद उन्होंने खुद ही वार्ड नंबर 26 के पार्षद दमनदीप सिंह को ट्रस्ट के चेयरमैन का नियुक्ति पत्र सौंप दिया। दमनदीप सिंह ने मुख्यमंत्री चन्नी से नियुक्ति पत्र लेने के बाद सबसे पहले नवजोत सिंह सिद्धू के पावों को हाथ लगाया और मुख्यमंत्री के पांव छुए।
बस्सी ने कहा, करवा लें किसी भी स्तर की जांच
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन दिनेश बस्सी को हटाकर उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की जांच करवाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे पाक साफ हैं और जांच करवाने की बात है तो किसी भी स्तर पर यह करवा लें। शहर के विकास करवाए जाने के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू के हलके को अनदेखा किए जाने के सवाल पर बस्सी ने कहा कि सिद्धू साहिब के हलके के प्रत्येक वार्ड में 2 से 3 करोड़ रुपये के विकास काम करवाए।