अमृतसर: पाकिस्तान ने रिहा किया भारतीय मछुआरा, भारत ने अफगानिस्तान भेजी गेहूं की तीसरी खेप
सजा पूरी होने के बाद पाकिस्तान के सिंध प्रांत के गृह मंत्रालय ने भारतीय दूतावास से उसके भारत भेजने की प्रक्रिया शुरू की। गृह मंत्रालय की ओर से चैबी के भारतीय नागरिक की पुष्टि होने के बाद पाकिस्तान सरकार ने सात मार्च को उसे कराची जेल से रिहा कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान सरकार ने अपनी जेल में बंद एक मछुआरे चैबी को सोमवार को रिहा कर दिया। पाक रेंजर्स ने इस मछुआरे को कल देर शाम अटारी-वाघा सीमा पर बीएसएफ अधिकारियों को सौप दिया था। बीएसएफ ने जिला प्रशासन के हवाले कर दिया, जिसे बाद में रेडक्रास भवन के तहत गुरुनानक देव सराय में रखा गया है। जिला प्रशासन ने चैबी के परिजनों व गुजरात सरकार को उसकी रिहाई के बाद भारत आने की सूचना दे दी है।
जानकारी के मुताबिक गुजरात का रहने वाला चैबी नामक युवक करीब पांच साल पहले मछली पकड़ने समुद्र में उतरा था। वह पानी में भारत की सीमा पार कर पाकिस्तान की सीमा में पहुंच गया। जहां पाकिस्तान के सुरक्षा गार्डों ने उसे हिरासत में ले लिया। पाकिस्तान की अदालत ने उसे चार साल की कैद की सजा सुनाई और अदालत के फैसले के बाद चैबी को कराची की लांडी जेल में रखा गया। सजा पूरी होने के बाद पाकिस्तान के सिंध प्रांत के गृह मंत्रालय ने भारतीय दूतावास से उसके भारत भेजने की प्रक्रिया शुरू की। गृह मंत्रालय की ओर से चैबी के भारतीय नागरिक की पुष्टि होने के बाद पाकिस्तान सरकार ने सात मार्च को उसे कराची जेल से रिहा कर दिया।
भारत ने भेजी गेहूं की तीसरी खेप
अमृतसर में अटारी-वाघा सीमा के माध्यम से 40 ट्रकों में 2,000 मीट्रिक टन गेहूं की तीसरी खेप अफगानिस्तान भेजी गई। भारत अफगानिस्तान को कुल 50,000 मीट्रिक टन गेहूं मानवीय सहायता के रूप में भेजगा। यह जानकारी कस्टम के संयुक्त आयुक्त बलबीर सिंह मंगत ने दी।
Punjab | "The third consignment of 2,000 metric tonnes of wheat are being dispatched for Afghanistan in 40 trucks (via Attari-Wagah border in Amritsar), today. The total gift is of 50,000 metric tonnes of wheat," said Balbir Singh Mangat, Joint Commissioner of Customs pic.twitter.com/cnfogSbwfF
— ANI (@ANI) March 8, 2022