फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Increase in number of drones being shot down in Indian territory through anti-drone system on border

Punjab: सरहद पर लगे एंटी ड्रोन सिस्टम फेल कर रहा तस्करों के मंसूबे, जनवरी से अब तक गिराए 57 पाकिस्तानी ड्रोन

Fri, 03 Nov 2023 03:47 PM IST
निवेदिता वर्मा रविंदर शर्मा, संवाद, अमृतसर
रविंदर शर्मा, संवाद, अमृतसर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 03 Nov 2023 03:47 PM IST
सार

चार सालों से पाकिस्तान ड्रोन के जरिए हेरोइन और हथियारों की तस्करी कराने के प्रयास कर रहा है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई तस्करों की मदद से यह कर रही है। पाकिस्तान की धरती से ड्रोन को रिमोट कंट्रोल से हेरोइन और हथियारों की खेप समेत उड़ा कर भारतीय क्षेत्र में भेजा जाता है, हथियार और हेरोइन की खेप को सीमांत गांवों में गिरा लौट जाते हैं।

विज्ञापन
Increase in number of drones being shot down in Indian territory through anti-drone system on border
खेत से बरामद ड्रोन। - फोटो : twitter @BSF_Punjab

विस्तार

पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के माध्यम में किए जाने वाले तस्करी के प्रयासों को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने लगभग नाकाम कर दिया है। सीमा पर लगाए एंटी ड्रोन सिस्टम के माध्यम से ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में गिराए जाने की संख्या में वृद्धि हुई है। पिछले एक सप्ताह में अमृतसर और तरनतारन के सीमांत गांवों में करीब एक दर्जन ड्रोन को बीएसएफ ने मार गिराया। जनवरी से लेकर अब तक बीएसएफ ने पंजाब की 553 किलोमीटर लंबी सीमा पर 57 ड्रोन को गिराया है।
विज्ञापन


चार सालों से पाकिस्तान ड्रोन के जरिए हेरोइन और हथियारों की तस्करी कराने के प्रयास कर रहा है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई तस्करों की मदद से यह कर रही है। पाकिस्तान की धरती से ड्रोन को रिमोट कंट्रोल से हेरोइन और हथियारों की खेप समेत उड़ा कर भारतीय क्षेत्र में भेजा जाता है, हथियार और हेरोइन की खेप को सीमांत गांवों में गिरा लौट जाते हैं, लेकिन अब भारत के एंटी ड्रोन सिस्टम से पाकिस्तान के तस्कर अपने मंसूबों में असफल होते नजर आ रहे है। खासा हेडक्वॉर्टर के डीआईजी संजय गौड़ का कहना है कि बीएसएफ पूरी तरह से अलर्ट पर है। आगे भी तस्करों के मंसूबे ऐसे ही नाकाम किए जाते रहेंगे।
विज्ञापन


क्या है एंटी ड्रोन सिस्टम?
एंटी ड्रोन सिस्टम एक टेक्नोलॉजी है, जिसका इस्तेमाल मानवरहित हवाई उपकरणों को जाम करने के लिए किया जाता है। यह टेक्नोलॉजी रेडियो फ्रीक्वेंसी जरिये दुश्मन ड्रोन की पहचान करती है। हवा में संदिग्ध बात नजर आती है, तो ड्रोन जरिये इसकी जानकारी मिल जाती है। इसकी मदद से जवान दुश्मन के ड्रोन को आसानी निशाना बना लेते हैं। भारत के पास ड्रोन डिटेक्ट, डिटर एंड डिस्ट्रॉय सिस्टम यानी डी 4 ड्रोन पूरी तरह से स्वदेशी है। जिसे रक्षा अनुसंधान एंव विकास संगठन (डीआरडीओ) ने तैयार किया। डी-4 ड्रोन हवा में तीन किलोमीटर के रेडियस में 360 डिग्री कवर करते हुए दुश्मन ड्रोन का पता लगाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed