फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   inaugration of cleaning campaign by navjot sidhu

अमृतसरः पूर्व मंत्री नवजोत सिद्धू ने किया गंदे नाले की सफाई का उद्घाटन, नहीं पहुंचा कोई कांग्रेसी

Fri, 30 Aug 2019 03:32 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क,/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क,/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 30 Aug 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
inaugration of cleaning campaign by navjot sidhu
नवजोत सिंह सिधू - फोटो : ANI
पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते फोकल प्वाइंट के साथ सटे गंदे नाले की सफाई के काम का उद्घाटन किया। सिद्धू ने पांच करोड़ 75 लाख की जिस कार्ययोजना का उद्घाटन किया, मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू व मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने 28 अगस्त को ही उसका उद्घाटन कर दिया था। सिद्धू द्वारा आयोजित उद्घाटन समारोह में उनके विधानसभा हलके के समर्थक पार्षद व निगम अधिकारी मौजूद थे लेकिन मेयर, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन दिनेश बस्सी सहित जिला प्रधान जतिंदर सोनिया सहित कोई भी कांग्रेसी नेता मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


इस महीने के पहले हफ्ते में भी सिद्धू ने वेरका में एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने के काम का उद्घाटन किया था तब भी शहरी कांग्रेस का कोई नेता इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ था। कांग्रेसी नेताओं, मेयर, ट्रस्ट के चेयरमैन द्वारा सिद्धू की जा रही अनदेखी से स्पष्ट है कि शहर की राजनीति में सिद्धू को धीरे-धीरे अलग-थलग करने की कोशिशें शिखर तक पहुंच गई हैं। तीन महीने से मीडिया के साथ कोई भी बातचीत करने से इंकार कर रहे सिद्धू ने इस उद्घाटन कार्यक्रम में भी चुप्पी साधे रखी। उद्घाटन स्थल पर अपने सुरक्षा कर्मचारियों के साथ पहुंचे सिद्धू के स्वागत में फोकल पॉइंट के उद्योगपतियों ने कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन


गंदे नाले की सफाई के बाद फोकल प्वाइंट क्षेत्र सहित पूर्व निर्वाचन क्षेत्र के अधिकतर वार्डों के सीवरेज और पेयजल समस्याओं का समाधान करेगा। नवजोत सिद्धू ने स्थानीय निकाय मंत्री के रूप में लोगों की मांग पर 2018 में गंदे नाले की सफाई के लिए परियोजना रिपोर्ट तैयार करवाई थी। अपने कार्यकाल में परियोजना को मंजूरी दी। गंदे नाले की सफाई के लिए सभी उपकरणों और मशीनों की व्यवस्था गुजरात से की गई थी। इस मौके पर पार्षद जरनैल भुल्लर, राजेश मदान, दमनदीप, अजीत सिंह भाटिया, सतनाम सिंह बाजवा, अमृतपाल, मोती भाटिया, बब्बा दीप बेकरी, शैलेंदर शेल्ली, जसजीत सिंह सोढ़ी, अमरजीत सोनू और अमीर गुलाली मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed