फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   In love for a priest, she crossed the border from Kargil to Pakistan

Amritsar News: पादरी के प्यार में कारगिल से सरहद लांघ पहुंची पाकिस्तान

Tue, 27 May 2025 12:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
In love for a priest, she crossed the border from Kargil to Pakistan
अमृतसर। नागपुर की रहने वाली 43 साल की महिला सुनीता जमगदे को पाकिस्तान के पादरी से ऑनलाइन इश्क हो गया। उससे मिलने के लिए सुनीता करीब 10 दिन पहले अपने 12 साल के बेटे के साथ घूमने के लिए लेह-लद्दाख पहुंची। उसे होटल के कमरे में छोड़कर सुनीता करगिल के दूरदराज क्षेत्र में बॉर्डर पर स्थित गांव हुंदरमन से सरहद लांघकर पाकिस्तान पहुंच गई। सीमा लांघते ही उसे पाकिस्तान रेंजर्स ने गिरफ्तार कर लिया। पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने उससे पूछताछ की और भारतीय डिप्लोमेट से संपर्क किया। जांच खत्म होने के बाद सोमवार को पाक रेंजर्स ने उसे अटारी बॉर्डर पर बीएसएफ के हवाले कर दिया। बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सुनीता से पूछताछ कर रही है। सुनीता के भाई सुनील ने बताया कि उन्हें पांच दिन पहले ही अपनी बहन के लापता होनेे की खबर कारगिल पुलिस ने दी थी। सुनीता को लेने के लिए नागपुर पुलिस अमृतसर के लिए रवाना हो चुकी है। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सुनीता के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed