फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   IG Border Range, SSP Dehati visited the border with BS officers

आईजी बार्डर रेंज, एसएसपी देहाती ने बीएस अधिकारियों के साथ किया सीमा का दौरा

Fri, 29 Oct 2021 09:45 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
IG Border Range, SSP Dehati visited the border with BS officers
अमृतसर। आईजी बॉर्डर रेंज मोनीष चावला और एसएसपी देहाती राकेश कौशल ने शुक्रवार को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के अधिकारियों के साथ मिलकर अजनाला के सीमांत इलाके रमदास का दौरा किया। इस दौरान ये अधिकारी सीमा पर बीएसएफ की पोस्टों पर गए और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बीएसएफ की 10 बटालियन के कमांडेंट कुलवंत कुमार और 73 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट राम इंद्र मल ने पुलिस अधिकारियों को सीमा की स्थिति बाबत अवगत करवाया।
विज्ञापन

आने वाले दिन त्योहारों के हैं और बहुत जल्द धुंध का मौसम शुरू होने वाला है। पाकिस्तान के तस्कर इसका फायदा उठाते हुए हथियारों और हेरोइन की तस्करी की कोशिशें करते हैं। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा तस्करों और भारत विरोधियों के साथ मिलकर धुंध के दौरान ड्रोन का इस्तेमाल कर अपने मंसूबे पूरे किए जाने की सूचनाएं पुलिस के पास हैं।
विज्ञापन

इस दौरान आईजी ने बीएसएफ की सीमांत चौकियों का दौरा किया और वहां किए गए सुरक्षा प्रबंधों का भी जायजा लिया। उन्होंने बल के कर्मचारियों से सर्दियों के दौरान गश्त में आने वाली मुश्किलों के बारे में जाना। आने वाले दिनों में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ रोकने और ड्रोन की गतिविधियों पर नजर रखने व हथियारों और हेरोइन की तस्करी रोकने को लेकर बीएसएफ अधिकारियों के साथ विचार विमर्श भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed