फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Hundreds Damdami taksaal members leave Delhi border Amritsar

अमृतसर से दमदमी टकसाल के सैकड़ों सदस्य दिल्ली बॉर्डर रवाना

Fri, 05 Feb 2021 07:20 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Hundreds Damdami taksaal members leave Delhi border Amritsar
अमृतसर। दमदमी टकसाल (जत्था भिंडरा मेहता) के मुखिया संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा ने भी किसान आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा कर दी है। बाबा हरनाम सिंह की अगवाई में दमदमी टकसाल के सैकड़ों सदस्य अपने मुख्यालय चौक मेहता से अमृत समय की अरदास करने के बाद जयकारों की गूंज से दिल्ली बॉर्डर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

प्रवक्ता प्रोफेसर सरचांद सिंह ने बताया की दमदमी टकसाल का यह जत्था दिल्ली बॉर्डर पर संघर्ष कर रहे किसानों के साथ कंधे से कंधा मिला कर आंदोलन को मजबूती देगा। इस आंदोलन की अगवाई कर रहे किसान नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया जायेगा। दमदमी टकसाल ने जन कल्याण के आंदोलनों में लोगों का साथ दिया है। जब तक किसानो की मांगें पूरी नहीं होती दमदमी टकसाल किसानो को अपना समर्थन देती रहेगी। किसान संयम के साथ अपना संघर्ष जारी रखे
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाबा हरनाम सिंह खालसा केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों से आहत हैं। किसान आंदोलन को कमजोर करने एक लिए केंद्र सरकार ओछे कदम उठा रही है। किसान इन चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए तैयार है। केंद्र सरकार किसान आंदोलन में शामिल नौजवानों पर दायर पर्चे रद्द करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘निहंग संगठन चक्का जाम में होंगे शामिल’
किसान नेता राकेश टिकैत की ओर से छह फरवरी को देश भर में चक्का जाम के आह्वान को शिरोमणि पंथ अकाली दल पांचवां तख्त चलदा वहीर चक्रवाती के 14वें मुखिया जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह अकाली ने सभी निहंग संगठनों की ओर पूर्ण सहयोग देने की घोषणा की है। बाबा बुड्ढा दल के प्रवक्ता दिलजीत सिंह बेदी ने कहा की किसान आंदोलन भारतीय संविधान में मिले अधिकारों पर आधारित है। सरकार आंदोलन को कुचलने का विचार छोड़ दे। सरकार अब संसद की आवाज को भी नहीं सुन रही है। उन्होंने किसानों से कहा की वह सरकार की साजिशों से सावधान रहे। ऐसे तत्वों को शामिल न होने दे जो आंदोलन को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed