{"_id":"6033b1018ebc3ee9143f9702","slug":"ht-line-hit-woman-scorching-gurdaspur-gurdaspur-news-pkl404815882","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन की चपेट में आई महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन की चपेट में आई महिला झुलसी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। गांव अबुलखैर में घर के ऊपर से गुजरती 11 हजार हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक महिला झुलस गई। हालत गंभीर होने पर सिविल अस्पताल गुरदासपुर से उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया। महिला के परिजनों और गांव के लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
गांव अबुलखैर निवासी गुलजार मसीह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे उसकी पत्नी परवीन छत पर काम कर रही थी। उनकी छत से मात्र ढाई फीट ऊंचाई पर हाई वोल्टेज लाइन गुजरती हैं। इस दौरान उसकी पत्नी का हाथ अचानक तार से लग गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती करवाया गया। वहा के डॉक्टरों ने फसे अमृतसर के लिए रेफर कर दिया।
गुलजार मसीह बताया कि घरों के ऊपर से गुजरती हाई वोल्टेज लाइन संबंधी क्षेत्र की कैबिनेट मंत्री और बिजली विभाग के अधिकारियों के कई बार ध्यान में लाया गया है। विभाग के आदेशों पर तार हटाने के लिए गांव के लोगों की ओर से बनती पेमेंट भी पावरकाम विभाग के खाते में डाल दी जा चुकी है। इसके बाद बावजूद लाइन को नहीं हटाया जा रहा। विभाग की लापरवाही के कारण उसकी पत्नी जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।
विज्ञापन
एक घंटे तक नहीं काटी बिजली : पीड़ित
गुलजार मसीह ने बताया किघटना के एक घंटे बाद भी पावरकाम विभाग के अधिकारी गांव में नहीं पहुंचे। हालांकि गांव के लोगों ने घटना के तुरंत बाद अधिकारियों को सूचित कर दिया था। इसके बावजूद करीब एक घंटे तक बिजली सप्लाई बंद नहीं की गई। एक घंटे बाद गांवपहुंचे बिजली अधिकारियों से गांव वालों की कुछ देर के लिए बहस भी चली।
पावरकाम विभाग के अधिकारी रमेश सारंगल का कहना है कि उनकी ओर से लाइन हटाने के लिए सारा काम मुकम्मल कर लिया गया है। पास के गांव के एक व्यक्ति ने अड़चन डाली है, जिस कारण तार हटाने रुक गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह तार हटा देंगे।