फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   hospital employee suspended in amritsar

महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में अस्पताल का दर्जा चार कर्मी निलंबित

Tue, 18 Aug 2020 06:30 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
hospital employee suspended in amritsar
अमृतसर के मजीठा रोड स्थित पुलिस थाने में गुरुनानक देव अस्पताल में कार्यरत दर्जा चार कर्मचारी तिलक राज के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। तिलक राज पर आरोप है कि उसने होशियारपुर से अपने पति का इलाज करवाने के लिए आई एक महिला से छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने भी उसे सस्पेंड कर दिया है। इंस्पेक्टर शरणजीत कौर ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन

होशियारपुर की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि कुछ दिन पहले वह अपने पति के पैर का इलाज करवाने अस्पताल पहुंची थी। सस्ती दवा दिलाने की बात कहकर तिलक राज उसे मिला था। मौका पाकर आरोपी उसे सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जब उसने विरोध किया तो अस्पताल के कर्मी ने उसे जान से मारने की धमकियां दीं। इसके बाद उसने शोर मचाकर लोगों को एकत्र करना चाहा तो आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed