फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   hockey match kapurthala, kapurthala match, RCF team match, amritsar

हॉकी के क्वार्टर फाइनल में पहुंची आरसीएफ की टीम

Sat, 12 Mar 2016 04:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sat, 12 Mar 2016 04:05 PM IST
विज्ञापन
hockey match kapurthala, kapurthala match, RCF team match, amritsar
हॉकी चैंपियनशिप - फोटो : file photo
रेल कोच फैक्टरी के एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में आयोजित 74वीं ऑल इंडिया रेलवे मेन्स हॉकी चैंपियनशिप के पांचवें दिन दोनों पूलों में चार मैच खेले गए।
विज्ञापन


इन मैचों के बाद रेल कोच फैक्टरी कपूरथला, उत्तर रेलवे नई दिल्ली, इंटीग्रेल कोच फैक्टरी चेन्नई ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

आरसीएफ ने अपने आखिरी पूल मैच में इंटीग्रेल कोच फैक्टरी चेन्नई को एकतरफा मैच में 7-0 से हराया। आरसीएफ की तरफ से पहला गोल संदीप ने किया। अजमेर सिंह ने दो गोल किए।

रूप सिंह, गगनदीप सिंह और रणजोध सिंह ने एक—एक फील्ड गोल किया। सिमरनदीप सिंह ने पेनाल्टी कार्नर से एक गोल किया। उत्तर रेलवे नई दिल्ली ने उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद को 6-3 से हराया।
विज्ञापन


मध्यांतर तक उत्तर रेलवे नई दिल्ली की टीम 2-1 से आगे थी। उत्तर रेलवे की तरफ से सुखमन ने चार गोल किए, जिनमें तीन फील्ड गोल शामिल थे। हरीश कुमार ने दो गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद टीम की तरफ से रवि चौधरी, दीपक और शरद ने गोल किए। उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर ने रेल व्हील फैक्टरी बंगलूरू को 9-2 से हराया।

मध्यान्तर तक पश्चिम रेलवे, जयपुर की टीम 3-1 से आगे थी। उत्तर पश्चिम रेलवे की तरफ से मुख्त्यार सिंह ने चार, नवीन ने तीन, सतिंदर और धरमिंदर ने एक-एक गोल किया।


रेल व्हील फैक्टरी बंगलुरू की तरफ से बज्जू यिरकल और सूदनदलीराज ने एक—एक गोल किया। पूल ‘ए’ में दक्षिण रेलवे चेन्नई का मुकाबला पूर्व रेलवे कोलकाता की टीम से हुआ। इसमें कोलकाता की टीम ने दक्षिण रेलवे की टीम को 4-1 से हराया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed