फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   High level Indian delegation reached Pakistan for Indus Water Treaty meeting

सिंधु जल समझौता: उच्चस्तरीय भारतीय शिष्टमंडल पाक पहुंचा, पानी के मुद्दे पर इस्लामाबाद में तीन दिन होगी बैठक

Tue, 01 Mar 2022 12:09 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 01 Mar 2022 12:09 PM IST
सार

एक मार्च 2022 से इस्लामाबाद में होने वाली तीन दिवसीय बैठक में भारत का नेतृत्व कमिश्नर पीके सक्सेना करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के अधिकारी भारत और पाकिस्तान के बीच बहने वाले पांच नदियों के पानी के मुद्दे पर बातचीत करेंगे।

विज्ञापन
High level Indian delegation reached Pakistan for Indus Water Treaty meeting
भारतीय प्रतिनिधिमंडल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौते के लिए सोमवार को भारतीय उच्चस्तरीय शिष्टमंडल अटारी-वाघा के रास्ते पाकिस्तान के लिए रवाना हो गया। भारत-पाक सिंधु जल समझौते पर एक्ट 1960 के तहत दोनों देशों के आला अधिकारियों के बीच पाकिस्तान के इस्लामाबाद में होने वाली यह 117वीं बैठक होगी। 

विज्ञापन


यह बैठक एक से शुरू होकर 3 मार्च तक चलेगी और चार मार्च को भारत के अधिकारियों का यह शिष्टमंडल अटारी-वाघा सीमा के रास्ते ही वापस लौट आएगा। भारत-पाक बंटवारे के बाद सिंधु पानी के मुद्दे पर दोनों देशों के बीच समझौते पर एक्ट 1960 के तहत लाए जाने के बाद भारत-पाक के अधिकारियों की इस्लामाबाद में एक मार्च से शुरू होकर तीन मार्च तक चलने वाली बैठक में पानी के मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके लिए 10 वरिष्ठ अधिकारियों वाला भारतीय शिष्टमंडल सोमवार सुबह ही अटारी पहुंच गया था। 
विज्ञापन


उक्त एक्ट के तहत दोनों देशों के अधिकारियों की बैठक वर्ष में दो बार होती है। एक बैठक भारत में जबकि दूसरी बैठक पाकिस्तान में की जाती है। इस बार एक मार्च 2022 से इस्लामाबाद में होने वाली तीन दिवसीय बैठक में भारत का नेतृत्व कमिश्नर पीके सक्सेना करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के अधिकारी भारत और पाकिस्तान के बीच बहने वाले पांच नदियों के पानी के मुद्दे पर बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पिछले लंबे समय से दोनों देशों के बीच पानी के मुद्दे पर भारत-पाकिस्तान के बीच खटास आ गई थी, जिसके बाद लगातार हर साल एक-दूसरे देशों के अधिकारियों की आपसी मीटिंग होने के बावजूद दोनों देशों के पानी के मुद्दों पर होने वाली बातचीत दोनों देशों के शांत रिश्ते बनाए रखने में सहायक सिद्ध हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed