फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   heroin seized in Amritsar Consignment came from across border two arrested

अमृतसर में 10.24 किलो हेरोइन बरामद: बॉर्डर पार से आई थी, डिलीवरी देने जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Sep 2026 10:07 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Tue, 29 Sep 2026 10:07 AM IST
सार

सीमा पार से आई हेरोइन की खेप को दोनों आरोपी डिलीवर करने के लिए जा रहे थे। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 10 किलो 24 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

विज्ञापन
heroin seized in Amritsar Consignment came from across border two arrested
बरामद हेरोइन - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर के थाना कंबो पुलिस ने अटारी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को 10 किलो 24 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पारसदीप सिंह उर्फ बिल्ला निवासी माहल, थाना कंबो और गुरमुख सिंह उर्फ बोड़ी निवासी मोहल्ला अटारी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हेरोइन के अलावा पैकिंग सामग्री और एक एक्टिवा बरामद की है।

विज्ञापन


एसआई राजबीर सिंह ने बताया कि वह पुलिस कर्मचारियों के साथ टी-प्वाइंट सरकारी अटारी में मौजूद थे। इसी दौरान खास मुखबिर ने सूचना दी कि पारसदीप सिंह उर्फ बिल्ला और गुरमुख सिंह उर्फ बोड़ी भारी मात्रा में हेरोइन बेचने का काम करते हैं। हाल ही में सीमा पार से हेरोइन की खेप आई है जिसे दोनों आरोपी डिलीवर करने के लिए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 10 किलो 24 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद नशीले पदार्थ को पैक करने के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री और एक्टिवा भी पुलिस ने कब्जे में ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में थाना कंबो में एफआईआर नंबर 423, दिनांक 28 सितंबर 2026 दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी, 23 और 29 के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। ताकि पता चल सके आरोपी किन लोगों को हेरोइन सप्लाई करने जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed