फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   heroin coming from across the border was recovered

Amritsar News: बॉर्डर पार से आई दस किलो हेरोइन की खेप बरामद, तस्कर भाग निकले

Sat, 12 Oct 2024 10:33 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
heroin coming from across the border was recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत शनिवार को काउंटर इंटेलिजेंस की टीम की ओर से दस किलो 400 ग्राम हेरोइन की खेप बरामद की गई। यह खेप पुलिस टीम ने बाॅर्डर के साथ लगते गांव सुखेवाल से बरामद की है। मौके से हेरोइन तस्कर भाग निकले, लेकिन पुलिस ने तस्करों की कार को कब्जे में ले लिया है। भागने वाले तस्करों में से एक की पहचान हो गई है। आरोपी का नाम सुखराज सिंह निवासी तरनतारन है। आरोपी का एक और अन्य साथी थी। फिलहाल उसकी पहचान करवाने और दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

डीएसपी बलबीर सिंह ने बताया कि सीआई की टीम को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान में बैठे तस्करों की ओर से बॉर्डर के इस तरफ ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेप भेजी गई है, जिसे सुखराज सिंह अपने साथी एक अन्य साथी के साथ खेप उठाने पहुंच रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने उक्त इलाके में नाकाबंदी कर दी। पुलिस को देख सुखराज अपने साथी के साथ स्कॉर्पियो में बैठकर फरार हो गया। टीम ने वहां से एक बलेनो कार और दस किलो चार सौ ग्राम हेरोइन बरामद की। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed