{"_id":"60f1cf038ebc3e056635d69f","slug":"heritage-will-be-kept-safe-bibi-jagir-kaur-amritsar-news-pkl4203423103","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरासत को रखा जाएगा सुरक्षित : बीबी जागीर कौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरासत को रखा जाएगा सुरक्षित : बीबी जागीर कौर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री दरबार साहिब में सामने आए इमारत के पुराने ढांचे बाबत शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की प्रधान बीबी जागीर कौर ने कहा कि इसे सुरक्षित रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर यह इमारत का ढांचा एतिहासिक और विरासत से संबंधित है तो इसे सुरक्षित रखना जरूरी है। यह बातें उन्होंने कमेटी के पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में कहीं।
बीबी जागीर कौर का कहना है कि कारसेवा के दौरान पुरातन दिखने वाले कुछ कमरे सामने आए हैं, जो छोटी ईंट से बने हुए हैं। पुरातन और एतिहासिकता संबंधी विशेषज्ञों की राय ली जा रही है। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों से बातचीत की गई है।
जागीर कौर ने कहा कि कारसेवा के दौरान मिले इमारत के ढांचे को कुछ लोग जानबूझ कर मुद्दा बना रहे हैं। अगर कोई पुरानी इमारत दिखाई देती है तो इसका मतलब यह नहीं है कि उसे तोड़ दिया जाएगा। उन्होंने संगत से अपील की कि वे गुमराहपूर्ण प्रचार से बचें। इस मौके पर शिरोमणि कमेटी के वरिष्ठ उपप्रधान सुरजीत सिंह भिट्टेवड्ड, महासचिव एडवोकेट भगवंत सिंह सियालका, शिरोमणि कमेटी के सदस्य अमरीक सिंह विछोआ, जोध सिंह समरा, उपसचिव कुलविंदर सिंह रमदास, ओएसडी डॉ. सुखबीर सिंह और डॉ. अमरीक सिंह आदि मौजूद रहे।