फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Health Department raids in Mananwala village of Amritsar and recovered adulterated khoya

रहिए सावधान: स्प्रेटा दूध में तेल मिलाकर बना रहे थे खोया, अमृतसर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया बरामद

Fri, 03 Nov 2023 03:04 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 03 Nov 2023 03:04 PM IST
सार

असिस्टेंट कमिश्नर फूड सेफ्टी राजिंदरपाल सिंह ने बताया कि देर शाम जब टीम ने मानांवाला में देसा सिंह के घर पर छापा मारा तो वहां दूध में रिफाइंड तेल डालकर खोया बनाने का काम चल रहा था। इस मौके पर 50 किलो प्रोसेस्ड फूड, 18 किलो स्प्रेटा दूध और 10 किलो रिफाइंड तेल बरामद किया गया। 

विज्ञापन
Health Department raids in Mananwala village of Amritsar and recovered adulterated khoya
अमृतसर में नकली खोया बरामद - फोटो : संवाद

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार रात अमृतसर में थाना लोपोके के गांव मानांवाला में दो घरों पर छापा मारकर मलाई रहित दूध और रिफाइंड तेल से तैयार किया गया 337 किलो खोया बरामद किया। टीम ने दोनों घरों के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


असिस्टेंट कमिश्नर फूड सेफ्टी राजिंदरपाल सिंह ने बताया कि देर शाम जब टीम ने मानांवाला में देसा सिंह के घर पर छापा मारा तो वहां दूध में रिफाइंड तेल डालकर खोया बनाने का काम चल रहा था। इस मौके पर 50 किलो प्रोसेस्ड फूड, 18 किलो स्प्रेटा दूध और 10 किलो रिफाइंड तेल बरामद किया गया। 
विज्ञापन


उसी गांव के कुलदीप सिंह पुत्र तरलोक सिंह के घर से 287 किलो इसी तरह तैयार किया गया खोया, 44 किलो स्प्रेटा दूध और 105 किलो रिफाइंड तेल बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने अपने घरों में चक्की रखी है, जिसमें तेल और दूध मिलाकर खोया बनाया जाता है. उन्होंने बताया कि टीम में मौजूद खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलदीप कौर, साक्षी खोसला, अमनदीप सिंह और अश्वनी कुमार ने मौके पर कार्रवाई करते हुए सभी खाद्य पदार्थों को नष्ट कर दिया और आगामी जांच के लिए भोजन के छह नमूने जब्त कर लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टीम ने पूरे मामले को लोपोके के एसएचओ यादविंदर सिंह के ध्यान में ला दिया है और दोनों व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 273-420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed