{"_id":"60ec80898ebc3e9fde370dc1","slug":"head-of-bjp-dehati-surrounded-the-office-of-ssp-dehati-with-his-colleagues-amritsar-news-pkl41986718","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा देहाती के प्रधान ने साथियों संग घेरा एसएसपी देहाती का कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा देहाती के प्रधान ने साथियों संग घेरा एसएसपी देहाती का कार्यालय
विज्ञापन
अमृतसर। जिला भाजपा देहाती के नेताओं और वर्करों ने राजपुरा में पार्टी नेताओं की बैठक में उन्हें बंदी बनाए जाने के खिलाफ एसएसपी देहाती के कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की। एसएसपी के दफ्तर में उपस्थित नहीं होने के कारण भाजपा देहाती के जिला प्रधान गुरदयाल सिंह औलख ने टीम के साथ एसपी हेडक्वार्टर को मांग पत्र दिया।
भाजपा देहाती औलख ने कहा कि हर पार्टी और हर व्यक्ति को अभिव्यक्ति का अधिकार है तो कुछ राजनीतिक पार्टियों के लोग किसानों के वेश में भाजपा नेताओं को इस मौलिक अधिकार से विमुख करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि किसान शांतिमय तरीके से आंदोलन कर रहे हैं और हम इसके लिए उनके साथ हमदर्दी रखते हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी, शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस के नेता अपने गुंडों के जरिये किसानों के वेश में हमले करवाकर अहिंसा फैला रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार साजिश के तहत ऐसा करवा रही है। कैप्टन सरकार ने पिछले साढ़े चार कुछ किया नहीं, अब लोगों का ध्यान भटकाने के लिए पंजाब का माहौल खराब करना चाहती है। उनकी पार्टी जहां किसानों के शांतिमय तरीके से आंदोलन को सही मानती है, वहीं वे हर कीमत पर राज्य का माहौल खराब नहीं होने देंगे। कांग्रेस ऐसा करके किसानों को बदनाम कर रही है।