{"_id":"675124b0e0f3be2fc5091e2b","slug":"hand-grenade-thrown-inside-majitha-police-station-in-amritsar-2024-12-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Blast in Amritsar: थाना मजीठा में फेंका गया ग्रेनेड... टूटी खिड़कियां, आतंकी हैप्पी पासियां ने ली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Blast in Amritsar: थाना मजीठा में फेंका गया ग्रेनेड... टूटी खिड़कियां, आतंकी हैप्पी पासियां ने ली जिम्मेदारी
Thu, 05 Dec 2024 03:10 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 05 Dec 2024 03:10 PM IST
सार
मजीठा थाने में बुधवार देर रात जोरदार धमाका हुआ था। इससे थाने की खिड़कियां तक टूट गईं थीं। पहले पुलिस ने कहा था कि एक पुलिसकर्मी अपनी मोटरसाइकिल में हवा भर रहा था और ट्यूब में हवा भरने के कारण विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
धमाके से टूटी थाने की खिड़कियां
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर में बुधवार देर रात करीब 11 बजे जिला देहाती में आने वाले थाना मजीठा के अंदर एक अज्ञात शख्स ने हैंड ग्रेनेड फेंक दिया। ग्रेनेड थाने के बिल्कुल अंदर खुली जगह पर फेंका गया, जिसके बाद जबरदस्त धमाका हुआ।
विज्ञापन
हरकत में आई पुलिस ने तुरंत थाने के गेट बंद कर लिए। हैंड ग्रेनेड से हुए हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी हैप्पी पासियां ने ली है। हैप्पी पासियां ने ही कुछ दिन पहले अजनाला थाने के बाहर आईडी रखवा कर थाने को उड़ाने की योजना बनाई थी
विज्ञापन
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर एसपी चरणजीत सिंह, डीआईजी सतिंदर सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात करीब 11 बजे थाना मजीठा में पुलिस अपनी ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान बाहर से अज्ञात शख्स ने एक हैंड ग्रेनेड फेंका।
विज्ञापन