फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Government bungling tolerated Harpal Singh

सरकार की धक्केशाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगाः हरपाल सिंह

Mon, 11 Jan 2021 08:53 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 08:53 PM IST
विज्ञापन
Government bungling tolerated Harpal Singh
अमृतसर। रेकोग्नाइजड एफिलिएटिड स्कूल एसोसिएशन (रासा) ने सोमवार को शिक्षा बचाओ कान्फ्रेंस का आयोजन किया। इसमें फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स, नीसा, पूसा सहित सीबीएसई से संबंधित अन्य स्कूलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। रासा यूके ग्रुप के चेयरमैन हरपाल सिंह यूके और प्रधान प्रिंसिपल रवि शर्मा ने कहा कि सरकार की धक्केशाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्कूल पहले से ही वित्तीय परेशानियों से जूझ रहा है। वहीं अब कोरोना काल में सरकार उनपर कई तरह के नियम थोप रही है। इससे उनकी हालत पतली होती जा रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर कई प्रस्ताव पारित किए गए। एनओसी की शर्तों को आसान बनाने और हर साल फायर सेफ्टी, बिल्डिंग सुरक्षा व वाटर शुद्धिकरण प्रमाण पत्र जमा करवाने से छूट की मांग की। 2100 एसोसिएटिड स्कूलों की मान्यता दोबारा बहाल करने और शहरी स्कूली इमारतों पर व्यापारिक प्रापर्टी टैक्स माफ करने को कहा गया। इस मौके पर जगजीत सिंह धूरी, तेजपाल सिंह, कुलभूषण, डीएस पठानिया, मंगल सिंह, सतिदर कौर पन्नू, भुवनेश, बलविदर सिंह, चेतन बांसल, गुरमुख सिंह, हरचरण सिंह पठानिया, निर्मल सिंह बेदी और जुनैद खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed