फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Gold worth Rs 96 lakh recovered from two passengers at Amritsar airport

Amritsar News: अमृतसर एयरपोर्ट पर दो यात्रियों से 96 लाख की कीमत का सोना बरामद

Thu, 17 Jul 2025 07:47 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 07:47 PM IST
विज्ञापन
Gold worth Rs 96 lakh recovered from two passengers at Amritsar airport
फोटो
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कोलकाता से आई फ्लाइट से उतरे दो यात्रियों से कस्टम विभाग ने 96 लाख रुपये से अधिक कीमत का सोना जब्त किया। कस्टम विभाग को पहले ही इसकी सूचना मिल गई थी। जांच के दौरान उन्हें पकड़ लिया गया। फिलहाल जांच का हवाला देते हुए यात्रियों की पहचान नहीं बताई गई है।

इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6 ई 201 से कोलकाता से श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची। इसी दौरान विमान से निकले दो यात्रियों पर कस्टम विभाग को संदेह हुआ। संदेह होने पर कस्टम अधिकारियों की ओर से दोनों यात्रियों की अलग से और गहनता के साथ जांच की गई तो उनसे कुल 968.47 ग्राम पाया गया जिसकी बाजार में कीमत 96 लाख 75 हजार बताई जा रही है। कस्टम विभाग ने तत्काल मामला दर्ज कर सोना जब्त कर लिया है और दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed