फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Get a driving license made by setting up a camp

कैंप लगवाकर बनवाए ड्राइविंग लाइसेंस

Mon, 27 Jun 2022 09:45 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Get a driving license made by setting up a camp
गुरदासपुर। गुरदासपुर शहर व आसपास इलाके में ई-रिक्शा चलाने वाले चालकों को बड़ी राहत देने के लिए आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता रमन बहल ने गुरदासपुर में बड़ा प्रयास किया है। सोमवार को खत्री भवन गुरदासपुर में डीसी मोहम्मद इशफाक के प्रयासों से रमन बहल ने विशेष कैंप आयोजित करवाया, जहां ट्रांसपोर्ट विभाग के आरटीए और अन्य अधिकारियों ने विशेष तौर पर पहुंचकर गुरदासपुर से संबंधित ई-रिक्शा चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस बनाए।
विज्ञापन

रमन बहल ने कहा कि कुछ दिन पहले गुरदासपुर से संबंधित ई-रिक्शा चालकों ने उनके साथ मुलाकात कर बताया था कि चालकों को लाइसेंस बनाने में समस्या पेश आ रही है और पुलिस द्वारा भी उन्हें लाइसेंस न होने से परेशान किया जाता है। उस दिन ही उन्होंने रिक्शा चालकों के साथ वादा किया था कि कुछ ही दिनों में एक विशेष कैंप लगवाकर उनके ड्राइविंग लाइसेंस बनवा कर दिए जाएंगे। इसके तहत वे यह मामला डीसी के ध्यान में लेकर आए।
विज्ञापन

बहल ने कहा कि यह गरीब लोग मेहनत करके अपने परिवारों का गुजारा चला रहे हैं, इसलिए ई-रिक्शा चालकों को राहत देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार द्वारा आम लोगों की मुश्किलों को दूर करने के लिए कई प्रयास किए गए हैं। इसके तहत अब आम लोग आरटीए कार्यालयों में जाने के बजाय आनलाइन ही ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई कर सकते हैं। सोमवार को जो ई-रिक्शा चालकों के लाइसेंस बना दिए गए हैं, वह काफी राहत महसूस कर रहे हैं। इसके बाद भी आने वाले दिनों में यह कार्य जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed