{"_id":"6165c4bb8ebc3ee3d854f23c","slug":"general-secretary-of-martyred-sainik-family-security-council-met-mandeep-singh-s-family-gurdaspur-news-pkl4298072143","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां बोली, जन्मदिन से पहले दिया तोहफा नहीं भूला पाऊंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां बोली, जन्मदिन से पहले दिया तोहफा नहीं भूला पाऊंगी
विज्ञापन
बटाला। जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में शहादत का जाम पीने वाले 16 राष्ट्रीय राईफल्स (11 सिख) गांव चट्ठा के नायक मनदीप सिंह के परिजनों से शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविंदर सिंह विक्की ने संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंक को शह देना बंद कर दे, अन्यथा सेना उसका नक्शे से नामोनिशान मिटा देगी।
वहीं शहीद मनदीप सिंह की मां मंजीत कौर ने नम आंखों से बताया कि मनदीप का जन्मदिन 16 अक्तूबर को था, मगर जन्मदिन से तीन दिन पहले वह तिरंगे में लिपटा हुआ आ रहा है। इस जन्मदिन पर मेरे बेटे ने मुझे जो शहादत रूपी तोहफा दिया है, उस दुख को मैं जीवनभर भुला नहीं पाऊंगी। उसके जाने से तो मेरी दुनिया उजड़ गई है।
वहीं, शहीद मनदीप सिंह के अंतिम संस्कार के मौके पर श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी पहुंच रहे हैं। जिनके लिए गांव में एक हैलीपैड भी बना दिया गया है और प्रशासन की ओर से तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। जबकि इसको लेकर अधिकारियों से बैठक भी हो चुकी है। इस मौके पर शहीद लेफ्टिनेंट नवदीप सिंह अशोक चक्र के पिता कैप्टन जोगिंदर सिंह, जिला रक्षा सेवाएं भलाई विभाग के फील्ड अफसर मेजर सिंह भी उपस्थित थे।