फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Gangster killed by bullet from his own pistol

Amritsar News: अपनी ही पिस्तौल की गोली लगने से ढेर हुआ गैंगस्टर

Sun, 09 Nov 2025 12:41 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Sun, 09 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Gangster killed by bullet from his own pistol
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। गांव धरदेऊ में किसान घर के बाहर गोलियां चलाकर भाग रहे दो गैंगस्टरों में से एक अपनी ही पिस्तौल से गोली लगने से ढेर हो गया। दोनों आरोपी किसान जोद्धबीर सिंह के घर में वारदात को अंजाम देकर भाग रहे थे। बाइक मोड़ते समय आरोपी की पिस्तौल नीचे गिर गई। इस दौरान पीड़ित परिवार के किसी सदस्य ने गिरी हुई पिस्तौल उठाकर फायर कर दिए। इससे बाइक के पीछे बैठे गैंगस्टर को गोली लगी और उसकी मौत हो गई।

एसपी (डी) आदित्य वारियर ने मृतक की पहचान खलचियां थाने के अधीन पड़ते गांव जेठू नंगल निवासी मंजीत सिंह के रूप में हुई है। उसके साथी की पहचान गांव जलालाबाद निवासी साजनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मंजीत सिंह के शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस साजनप्रीत सिंह की गिरफ्तारी के लिए रेड कर रही है। जांच में पता चला है कि साजनप्रीत दो महीने पहले पुर्तगाल से लौटा था। पुलिस वारदात के कारण का पता लगाने में जुटी है। पुलिस गैंगस्टर, रंगदारी कनेक्शन और पुरानी रंजिश के एंगल पर भी जांच कर रही है। आशंका जताई दोनों आरोपी विदेश बैठे गैंगस्टर डोनी बल के इशारे पर वारदात को अंजाम देने आए थे।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि जोद्धबीर सिंह का परिवार पेशे से किसान है। उसके परिवार से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी बाइक लेकर शुक्रवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे जोद्धबीर सिंह के घर के बाहर पहुंचे थे। आठ से दस राउंड फायर कर दोनों भाग निकले। जैसे ही साजनप्रीत सिंह ने बाइक मोड़ी, तो मंजीत के हाथ से पिस्तौल जमीन पर गिर गई। दोनों को भागते देख परिवार के सभी सदस्य और आसपास के लोग उनके पीछे भागे। इस बीच एक सदस्य का ध्यान जमीन पर गिरी पिस्तौल पर पड़ा। उसने पिस्तौल उठाकर फायर किया। गोली मंजीत सिंह को लगी और उसकी मौत हो गई। मंजीत सिंह के खिलाफ असलहा एक्ट और मारपीट के आरोप में पहले से पांच केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed