फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Gangster Happy Jatt demands extortion from Amritsar businessman threat to kill his family

परिवार को जान से मारने की धमकी: गैंगस्टर हैप्पी जट ने कारोबारी से मांगी फिरौती, विदेशी नंबर से आई कॉल

Wed, 20 Nov 2024 07:26 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 20 Nov 2024 07:26 PM IST
सार

गैंगस्टर हैप्पी जट ने अमृतसर के कारोबारी से फिरौती के लिए धमकी दी है। रुपये न देने पर कारोबारी के परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। कारोबारी ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। 

विज्ञापन
Gangster Happy Jatt demands extortion from Amritsar businessman threat to kill his family
कारोबारी को जान से मारने की धमकी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के अमृतसर के एक कारोबारी को धमकी भरी कॉल आई है। कारोबारी से लाखों रुपये की फिरौती मांगी गई है। अमृतसर के बर्तन व्यापारी से फिरौती मांग जाने की घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कारोबारी से यह फिरौती पुलिस के मोस्ट वांटेड अपराधी हैप्पी जट ने मांगी है। 

विज्ञापन


अमृतसर के सराय रोड जंडियाला गुरु निवासी कारोबारी हीरालाल ने पुलिस को बताया है कि वह बर्तन बेचने का कारोबार करते हैं। 16 नवंबर की रात को उन्हें विदेशी नंबर से फोन कॉल आई। फोन कॉल करने वाले ने कहा कि वह गैंगस्टर हैप्पी जट बोल रहा है। पहले तो हीरालाल ने कॉल काट दिया। उन्हें दोबारा से कॉल आई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्हें वॉइस मैसेज भेज कर लाखों रुपये की मांग की गई है। वहीं आरोपी ने धमकी भी दी है कि अगर रुपये नहीं दिए तो उन्हें और उनके परिवार को जान से मार देंगे। 
विज्ञापन


कारोबारी हीरालाल ने पुलिस को बताया है के उन्हें और उनके परिवार को हैप्पी जट और उसके गैंग के सदस्यों से जान का खतरा है। थाना जंडियाला गुरु की पुलिस ने कारोबारी की शिकायत के आदार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि गैंगस्टर हैप्पी जट पुलिस के लिए मोस्ट वाटेंड है। उसपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हैप्पी जट पर  हत्या, हत्या प्रयास, आर्म्स एक्ट, गैंग वॉर, किडनैपिंग, फिरौती जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। वह पुलिस को चकमा देकर विदेश भाग चुका है। अब विदेश में बैठकर ही अपना नेटवर्क चला रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed