{"_id":"6877dec7594fe3e7770cfe1f","slug":"gang-leader-arrested-with-three-pistols-three-magazines-and-two-cartridges-amritsar-news-c-16-1-pkl1027-764739-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: तीन पिस्तौल, तीन मैगजीन और दो कारतूस के साथ गिरोह का सरगना काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: तीन पिस्तौल, तीन मैगजीन और दो कारतूस के साथ गिरोह का सरगना काबू
Wed, 16 Jul 2025 10:47 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Wed, 16 Jul 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री खड़ूर साहिब। मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाकर पंजाब के विभिन्न जिलों में बेचने वाले गिरोह के सरगना को सीआईए स्टाफ तरनतारन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से तीन अवैध पिस्तौल, तीन मैगजीन और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं और मामले की जांच जारी है।
एसएसपी दीपक पारीक ने बताया कि सीआईए स्टाफ तरनतारन के प्रमुख इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह को सूचना मिली थी कि तरनतारन निवासी व्यक्ति मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाकर पंजाब के विभिन्न जिलों में सप्लाई कर रहा है। इस संबंध में एसपी अजय राज सिंह और डीएसपी गुरिंदरपाल सिंह नागरा के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया।
जम्मू-कश्मीर राजस्थान राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरहाली कस्बे में स्थित टी-पाॅइंट पर सीआईए स्टाफ प्रमुख प्रभजीत सिंह द्वारा वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान बोलेरो कैंपर गाड़ी में सवार लवजीत सिंह उर्फ लभा निवासी गांव सभरा (थाना सदर पट्टी) को गिरफ्तार कर उसके पास से तीन पिस्तौल, तीन मैगजीन और तीन कारतूस बरामद किए गए। एसएसपी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है और उससे और सुराग मिलने की उम्मीद है।