फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Gajendra Singh Shekhawat said an attempt to push Punjab into old era of terrorism

लुधियाना बम धमाका: अमृतसर में गजेंद्र शेखावत बोले- पंजाब को आतंकवाद के पुराने दौर में धकेलने का प्रयास, जांच की मांग उठाई

Thu, 23 Dec 2021 07:05 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 23 Dec 2021 07:05 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री व भाजपा के पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत गुरुवार को पंजाब के अमृतसर पहुंचे। यहां उन्होंने लुधियाना बम धमाके में घायल होने वालों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की। उन्होंने कहा कि पंजाब को आतंकवाद के पुराने दौर में फिर से धकेलने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Gajendra Singh Shekhawat said an attempt to push Punjab into old era of terrorism
अमृतसर के भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते गजेंद्र सिंह शेखावत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के नेता गजेंद्र शेखावत ने कहा कि आज पंजाब को एक बार फिर से आतंकवाद के पुराने दौर में धकेलने के प्रयास किए जा रहे हैं। पंजाब भ्रष्टाचार, नशाखोरी, माफिया और रेत माफिया वाला राज्य बन चुका है। जो राज्य कभी देश के खाद्यान्न भरने में नंबर एक था, अब देश के सबसे निचले पायदान पर पहुंच गया है। सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में बेअदबी के प्रयास सहित बेअदबी के अन्य मामलों की तह तक जाने की आवश्यकता है।

विज्ञापन

 
भाजपा पंजाब को फिर पुरानी छवि में लौटाने, आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने और युवाओं को नशामुक्त बनाने के लिए दृढ़संकल्प है। इसी मकसद से इस बार चुनाव में उतरने वाली है। केंद्रीय मंत्री व पंजाब के चुनाव प्रभारी शेखावत ने यह बात गुरुवार को अपने निजी दौरे के दौरान शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में पत्रकारों से कही। 
विज्ञापन


गजेंद्र शेखावत ने कहा कि पंजाब सीमावर्ती राज्य होने के चलते राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अति महत्वपूर्ण है। साल 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले एक पार्टी विशेष के नेताओं और चुनाव में उतरे प्रतिनिधियों के देश विरोधी तत्वों के साथ सूत्र जुड़े थे। इस बार चुनावों से पहले फिर वही कोशिश हो रही है। सरकार को तब के सूत्रों को खंगालना चाहिए, ताकि देश विरोधी तत्वों पर नकेल कसी जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजाब देश के खाद्यान्न भंडार देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जाना जाना था। देश की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) के मुताबिक कभी देश में नंबर एक पर था, जो 2000 में चौथे और आज 16वें स्थान पर पहुंच गया है। वृद्धि के दृष्टिकोण से देखा जाए तो देश की स्थिति में वर्तमान में पंजाब मणिपुर से ही ऊपर है। 

यह 32वें स्थान पर पहुंच चुका है। पंजाब के सिर पर 4 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। पंजाब में हर बच्चा अपने सिर पर एक लाख रुपये से ज्यादा का कर्ज लेकर पैदा हो रहा है। गजेंद्र शेखावत ने लुधियाना धमाके के घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की। उन्होंने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से कहा कि इसकी जिम्मेदारी किसी और के सिर पर नहीं डालें और इसमें पर्दाफाश कर सच्चाई पंजाब की जनता के सामने लाएं। क्या विधानसभा चुनाव 2017 की ही तरह इस बार भी कोई राजनीतिक पार्टी अपने राजनीतिक फायदे के लिए पंजाब के भाइचारे की सांझ को कमजोर करने के प्रयास तो नहीं कर रही। 

उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम मजीठिया पर दर्ज की गई एफआईआर के सवाल पर कहा कि कोई पाक साफ है तो उसे पुलिस जांच में सहयोग देना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति जांच से भागता है तो पुलिस को पूरी ताकत के साथ अपना काम करना चाहिए। पंजाब में भाजपा के सीएम चेहरे के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में हुए चुनावों से पहले मुख्यमंत्री का नाम घोषित नहीं किया गया था। 

इस बार पंजाब के चुनावों में भाजपा द्वारा नया कीर्तिमान बनाने का दावा भी किया। किसानों पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आज चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस है और किसान दिवस तो वे रास्ते में एक गांव में रुककर खेत में किसानों के साथ करीब आधा घंटा समय बताया तो पाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसानों को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर किसानों की प्रधानमंत्री के प्रति सकारात्मक सोच है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed