फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Fraud in the name of sending abroad, case registered against three

Amritsar News: विदेश भेजने के नाम पर मारी ठगी, तीन पर केस दर्ज

Thu, 15 May 2025 08:42 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of sending abroad, case registered against three
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। थाना लोपोके पुलिस ने धोखाधड़ी के केस में तीन व्यक्तियों पर केस दर्ज किया है। डीएसपी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि रमेश कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसने पुर्तगाल जाने के लिए सैमसंन मसीह, सुनील मसीह तथा गुलजार मसीह गांव कावे को पंद्रह लाख रुपये दिए थे। इसमें से 13 लाख रुपये का उसने कर्ज लिया था। इसका हर महीने 30 हजार रुपये ब्याज दे रहा है। उसने बताया कि उक्त आरोपियों ने 20 दिसंबर 2022 को पुर्तगाल भेजने की जगह स्पेन भेजने की टिकट थमा दी। जब वह स्पेन जाने के लिए 18 दिसंबर 2022 को घर से निकलने लगा तब सैमसन मसीह ने उसे फ़ोन करके बताया कि उसकी टिकट कैंसिल हो चुकी है।

जब उसने इसका कारण पूछा तो सैमसंग मसीह ने उसे धमकियां देनी शुरू कर दी। जब उसने सैमसन मसीह के पिता गुलजार मसीह को बताया तो उसने कहा कि वह 20 फरवरी 2023 तक उसके सभी पैसे लौटा देंगे। इसके बाद गुलजार मसीह ने धीरे-धीरे उसे 9 लाख 80 हजार रुपए वापस कर दिए। पर बाकी की रकम में टालमटोल करते आ रहे हैं। उसने संबंधी पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। जांच के बाद उक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है। डीएसपी इंद्रजीत सिंह ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed