फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   four women found corona positive in Batala of Punjab

पंजाब: बटाला में दो गर्भवती समेत चार महिलाएं पॉजिटिव, पठानकोट में दो संक्रमित मिले

Thu, 21 May 2020 05:15 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला/पठानकोट ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला/पठानकोट ( पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 21 May 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
four women found corona positive in Batala of Punjab

बटाला में गुरुवार को दो गर्भवती समेत चार महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिलीं। इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। एक महिला बटाला शहर की है और तीन अन्य आसपास के गांवों से संबंधित हैं। चारों ही महिलाएं बटाला के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। फिलहाल चारों का यात्रा इतिहास स्पष्ट नहीं हो सका है, जो चिंता का विषय है।

विज्ञापन


सिविल अस्पताल बटाला के एसएमओ डॉ. संजीव भल्ला ने बताया कि चारों महिलाएं तहसील बटाला से संबंधित हैं। डॉ. भल्ला ने बताया कि इन महिलाओं के 19 मई को सैंपल भेजे थे। दो महिलाओं की 19 को ही डिलीवरी हुई थी। जब स्वास्थ्य विभाग ने महिलाओं की रैंडिमली जांच करवाई तो चारों महिलाओं की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस 13' प्रतिभागी शहनाज गिल के पिता पर दुष्कर्म केस, बेटा बोला- बदनाम करने की साजिश
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. भल्ला ने बताया कि दोनों नवजात ठीक हैं और निगरानी हैं। बच्चे फीड ले रहे हैं। पांचवें दिन दोनों नवजातों के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल भेजे जाएंगे। संक्रमण से डिलीवरी के दौरान दिक्कत आने के सवाल पर डॉ. भल्ला ने कहा कि यह बीमारी अभी नई है और इस बारे में पहले ही कुछ स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता।

चारों उनके सिविल अस्पताल में निगरानी में रहेंगी। इसके अलावा चारों महिलाओं के संपर्क में आने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों और अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है। जहां इन महिलाओं की स्क्रीनिंग की गई थी, उन सेंटरों में काम करने वाले लोगों को भी क्वारंटीन किया गया है।

पठानकोट: फास्ट फूड चलाने वाला और दुबई से लौटा व्यक्ति संक्रमित

कोरोना मुक्त होने के पांच दिन बाद ही पठानकोट में दो व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। इनमें से एक व्यक्ति दुबई से लौटा है और उसे श्री साईं कॉलेज बधानी में क्वारंटीन किया गया था। जबकि, दूसरा व्यक्ति ढांगू रोड का रहने वाला है और फास्ट फूड का काम करता था। हालांकि फास्ट फूड कॉनर्र चलाने वाला व्यक्ति संक्रमित कैसे हुआ, स्वास्थ्य विभाग इस बारे में जानकारी जुटा रहा है। 

वहीं, पठानकोट में कोरोना के एक्टिव केस सामने आने से लोगों में खौफ का माहौल है। डीसी पठानकोट गुरप्रीत सिंह खैरा ने बताया कि कुछ दिन पहले पठानकोट के तीन लोग विदेश से आए थे। जिन्हें प्रशासन ने अलग-अलग स्थानों पर क्वारंटीन किया था। इस दौरान उनके सैंपल लिए गए थे। उनमें से दो व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि दुबई से लौटे व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

वहीं दूसरा व्यक्ति पठानकोट के ढांगू रोड पर फास्ट फूड का काम करता था। लॉकडाउन के बाद से उसका काम बंद है। यह व्यक्ति अब फास्ट फूड का काम शुरू करना चाहता था। वह नगर निगम गया और फास्ट फूड शुरू करने की अर्जी दी। लेकिन निगम अधिकारियों ने उसे मेडिकल करवाने को कहा। 

व्यक्ति ने सिविल अस्पताल जाकर सैंपल दिया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। डीसी ने बताया कि दोनों मरीजों का इलाज सिविल अस्पताल की बजाए चिंतपूर्णी मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि फास्ट फूड चलाने वाले व्यक्ति में कोरोना संक्रमण के कोई लक्षण दिखाई नहीं दिए। लेकिन उसका इलाज आइसोलेशन वार्ड में ही किया जाएगा। डीसी ने कहा कि लोग घरों में रहें और जरूरी काम के लिए निकलने पर मास्क लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed