{"_id":"6561ef270c9ed5da800e0794","slug":"four-arrested-with-currency-worth-rs-355-crore-amritsar-news-c-59-1-spkl1002-3187-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: 3.55 करोड़ की करेंसी समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: 3.55 करोड़ की करेंसी समेत चार गिरफ्तार
Sat, 25 Nov 2023 06:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Sat, 25 Nov 2023 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर से दुबई जाने की फिराक में थे आरोपी
सूचना के बाद डीआरआई ने अमृतसर एयरपोर्ट पर की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। डायरेक्टोरेट रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने शनिवार सुबह श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डालर, यूरो और भारतीय करेंसी बरामद हुई है, जिसकी कुल कीमत 3.55 करोड़ रुपये आंकी गई है। डीआरआई ने इस गिरोह के सरगना समेत चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह जयपुर से फ्लाइट में सवार हुए थे और अमृतसर एयरपोर्ट से दुबई जाने के प्रयास में थे। डीआरआई के अधिकारी फिलहाल काबू किए आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं।
डीआरआई की ओर से गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का सरगना भी शामिल है। जांच में खुलासा हुआ कि यह गिरोह अवैध रूप से करंसी ले जा रहा था। डीआरआई के अधिकारी आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं देश के अन्य हवाई अड्डों से दुबई जाने वाली फ्लाइट्स के यात्रियों की खास चेकिंग भी कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक डीआरआई को सूचना मिली थी कि जयपुर से चार यात्री विदेशी करेंसी यूरो और डालर समेत कुल 3.55 करोड़ की करेंसी के साथ दुबई जाने के प्रयास में हैं। फिलहाल गिरफ्तार सभी आरोपियों की पहचान जयपुर निवासी रिजवान, ताइफ, शामा और ईरा के रूप में बताई जा रही है। हालांकि डीआरआई के अधिकारी जांच मुकम्मल होने से पहले कुछ भी बोलने को तैयार नहीं।