फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Four accused of attempted murder who were absconding for three months have been arrested

Amritsar News: तीन महीने से फरार चल रहे इरादा कत्ल के चार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 14 Jun 2025 08:09 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 08:09 PM IST
विज्ञापन
Four accused of attempted murder who were absconding for three months have been arrested
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। कबूतर उड़ाने पर हुए झगड़े की रंजिश के बाद गोलियां चलाकर जख्मी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में करणजीत सिंह निवासी कंबो, रणजीत सिंह निवासी राजासांसी, बलवंत सिंह निवासी राजासांसी और अनमोलदीप सिंह निवासी गुमटाला शामिल हैं। इन आरोपियों ने हरपाल सिंह निवासी गुमटाला पर हमला किया था और गोली मारकर जख्मी कर दिया था। वारदात तीन महीने 12 मार्च की है, जबकि आरोपियों को अब गिरफ्तार किया जा सका है। आरोपियों की ओर से वारदात के समय प्रयोग किया गया पिस्तौल और कारतूस भी बरामद कर लिए हैं।

एसीपी शिव दर्शन सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता हरपाल सिंह ने बताया था कि 12 मार्च को वह अपने दोस्त के साथ गुमटाला इलाके से निकल रहा था। वहां पर आरोपी पहले से मौजूद थे और उसके एक अन्य दोस्त साहिल के साथ बहस करते हुए गाली-गलौज कर रहे थे। वह बचाव करने के लिए आरोपियों के पास गया तो आरोपियों ने आगे से ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए। इतनी देर में आरोपी करणजीत सिंह ने पिस्तौल निकाला और जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। इससे वह जख्मी हो गया था। एसीपी ने बताया कि शिकायत के तुरंत बाद केस दर्ज कर लिया था। आरोपी फरार चल रहे थे। मगर सूचना मिलने पर रेड कर इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed