फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Four accused arrested in police encounter

Punjab Crime: सुल्तानविंड लूटकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक घायल

Tue, 25 Nov 2025 09:11 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 25 Nov 2025 09:11 PM IST
सार

जिला शहरी पुलिस ने सुल्तानविंड में 20 नवंबर को हुई हथियारबंद लूट की वारदात को सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Four accused arrested in police encounter
पुलिस अधिकारी ने दी मामले की जानकारी - फोटो : ANI

विस्तार

जिला शहरी पुलिस ने सुल्तानविंड में 20 नवंबर को हुई हथियारबंद लूट की वारदात को सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बलजीत सिंह उर्फ बुल्लाई, कनिष, करन सिंह उर्फ सूरज और वरुण भाटिया उर्फ बिल्ला के रूप में हुई है। इनमें से कनिष पुलिस मुठभेड़ में पांव में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि घटना के दिन तीन युवक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में घुसे और पिस्तौल दिखाकर 2.50 लाख रुपये नकदी और एक सोने का ब्रेसलेट लूट ले गए थे। थाना बी-डिवीजन में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने 22 नवंबर को मुख्य आरोपी बलजीत बुल्लाई को ग्लॉक पिस्टल और बुलेटप्रूफ जैकेट सहित गिरफ्तार कर लिया। बलजीत ने पूछताछ में अपने साथियों का खुलासा किया। 25 नवंबर की शाम पुलिस टीम ने वेहड़ा बाइपास के पास कनिष को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने पुलिस पर गोलियां चला दीं। जवाबी फायर में वह घायल हो गया। उसके पास से पिस्टल बरामद हुई। कनिष से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने वल्ला क्षेत्र से सूरज और वरुण बिल्ला को दो पिस्टलों सहित गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि चारों आरोपी पहले भी हथियार एक्ट, एनडीपीएस, स्नैचिंग और हत्या के प्रयास जैसे मामलों में शामिल रहे हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल चार पिस्तौल और एक बुलेटप्रूफ जैकेट बरामद की है। इन सभी के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज है फिलहाल सभी की जांच की जा रही है ताकि उनके और भी साथियों गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed