फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Former President of District Consumer Forum died after coming under the train

अमृतसर: जिला उपभोक्ता फोरम के पूर्व अध्यक्ष ने ट्रेन के नीचे आकर दी जान

Thu, 09 Feb 2023 10:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Thu, 09 Feb 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Former President of District Consumer Forum died after coming under the train
सुसाइड नोट मिला, पुलिस अधिकारी पर पैसे न लौटाने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संगरूर। जिला उपभोक्ता फोरम के पूर्व अध्यक्ष ने रेलगाड़ी के नीचे आकर खुदकुशी कर ली। जीआरपी पुलिस को उनकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होंने एक पुलिस अधिकारी पर पैसे न लौटाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

संगरूर जीआरपी के थाना प्रभारी जगजीत सिंह ने बताया कि जिला उपभोक्ता फोरम के पूर्व अध्यक्ष गुरपाल सिंह ने दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे नांदेड़ से यमुनानगर जाने वाली ट्रेन के नीचे आकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने खुदकुशी की वजह एक पुलिस अधिकारी को बताया, जो उसके पैसे नहीं लौटा रहा था। इससे आहत होकर उन्होंने खुदकुशी कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है और मृतक के परिवार वालों के आने की प्रतीक्षा की जा रही है। इसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed