फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Former minister Sucha Singh Langah declared tankhaeeya in obscene video viral case

Punjab: आपत्तिजनक वीडियो मामले में सुच्चा सिंह लंगाह तनखैया घोषित, पांच सिंह साहिबान ने सुनाया फैसला

Sat, 26 Nov 2022 03:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 26 Nov 2022 03:50 PM IST
सार

गुरुद्वारा कमेटी का सदस्य बनने पर रोक लगाई गई है। 21 दिन तक श्री हरिमंदिर साहिब में सेवा निभाकर कड़ाह प्रसाद की देग करवाने के बाद श्री अकाल तख्त साहिब को सूचित करेंगे।

विज्ञापन
Former minister Sucha Singh Langah declared tankhaeeya in obscene video viral case
श्री अकाल तख्त साहिब से सिंह साहब ज्ञानी हरप्रीत सिंह तनखाईया घोषित करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

श्री अकाल तख्त साहिब में पांच सिंह साहिबान ने आपत्तिजनक वीडियो मामले में पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह को तनखैया घोषित किया है। शनिवार को श्री अकाल तख्त साहिब की बैठक में जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह, तख्त पटना साहिब से भाई सुखदेव सिंह, श्री हरमंदिर साहिब के ग्रंथी ज्ञानी गुरमिंदर सिंह, श्री अकाल तख्त साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी मलकीत सिंह ने बैठक में भाग लिया। 

विज्ञापन


इस दौरान पांच सिंह साहिबान के समक्ष अकाली दल बादल के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह, पांच सिंह साहिबान के समक्ष पेश हुए। लंगाह ने एक महिला से संबंध बनाने की गलती को स्वीकार किया और श्री अकाल तख्त साहिब से हाथ जोड़कर पांच बार माफी मांगी। इसके बाद पांच सिंह साहिबों ने लंगाह को तनखैया घोषित करते हुए 21 दिन की सेवा करने का आदेश दिया। इसके तहत लंगाह रोज परिक्रमा में बैठक कर एक घंटा कीर्तन सुनेंगे। 
विज्ञापन


एक जपुजी साहिब का पाठ करेंगे। 21 दिन के लिए लंगर के जूठे बर्तन साफ करेंगे। लंगाह को पांच साल के लिए एसजीपीसी और किसी भी गुरुद्वारा कमेटी का सदस्य बनने पर भी रोक लगा दी गई है। हालांकि सिंह साहिब ने स्पष्ट किया कि लंगाह राजनीतिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। इसके अलावा लंगाह श्री अकाल तख्त साहिब में एक दिन ढाडी जत्थे का सम्मान करते हुए प्रत्येक ढाडी जत्थे को 5100 रुपये की सेवा देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थमिंदर सिंह आनंद को सिख कौम से किया निष्कासित 
चीन से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी छपवाने के मामले में राजवंत सिंह और भजनीक सिंह भी श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश हुए। दोनों ने अपनी गलती को संगत के सामने स्वीकार किया। पांच सिंह साहिब ने दोनों को तनखैया घोषित कर दिया है। जबकि थमिंदर सिंह आनंद को सिख कौम से निष्कासित करने की सजा सुनाई।
 
दोनों को आदेश दिए गए कि वह अपने पास के गुरुद्वारा में 11 दिन बर्तन साफ करेंगे। गुरुद्वारा में रोज एक घंटा सफाई करेंगे। रोज एक सहज पाठ खुद करेंगे और इसके बाद 125 डालर गुरु की गोलक में डालकर कड़ाह प्रसाद करवाएंगे और माफी की अरदास करवाने के बाद श्री अकाल तख्त साहिब को रिपोर्ट करेंगे।

गुरदर्शन सिंह को लगाई सजा
अमेरिका में थमिंदर सिंह आनंद और गुरदर्शन सिंह पर आरोप है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को प्रकाशित कर बांटा और प्रकाशन में कई गलतियां कीं। गुरदर्शन सिंह श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूपों को डिब्बों में बंद करके भेजने का आरोपी है। गुरदर्शन ने गलती की माफी मांगते हुए माफीनामा सिंह साहिब के भेजा है। जबकि थमिंदर सिंह आनंद न तो पेश हुआ और न ही माफी मांगी। 
 
सिंह साहिब ने गुरदर्शन सिंह को अपने पास के गुरुद्वारा में 11 दिन एक घंटा कीर्तन सुनना, एक घंटा सफाई करना, एक घंटा रोज बर्तन साफ करने का हुक्म सुनाया है। हर रोज एक सहज पाठ करना और इस के बाद 125 डालर गुरु घर की गोलक में जमा करवा कर कड़ाह प्रसाद की देग करवाने और माफी के लिए अरदास करने के बाद श्री अकाल तख्त साहिब पर अपनी रिपोर्ट देने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed