फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   foreign minister sushma misguiding : maan

जनता को गुमराह कर रहीं विदेश मंत्री: मान

Fri, 15 May 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Fri, 15 May 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद भगवंत मान ने कहा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
विज्ञापन
इराक में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस  लाने में पूरी तरह असफल रही हैं। इसी कारण उनके सुरक्षित होने का झूठा ऐलान कर देश की जनता को गुमराह कर रही हैं।

आतंकियों के चंगुल से बच कर भारत पहुंचे हरजीत मसीह ने 39 भारतीय युवकों की आतंकियों की ओर से  हत्या का खुलासा करके मोदी सरकार की विदेश नीति की सचाई की पोल खोल दी है।

मान शुक्रवार को अमृतसर में आम आदमी पार्टी की ओर से शुरू की गई ‘बेईमान भगाओ पंजाब बचाओ’ चेतना यात्रा में हिस्सा लेने से पहले एससी आयोग के उपचेयरमैन डा राज कुमार के साथ एक बैठक के बाद सर्किट हाउस में मीडिया के साथ बातचीत कर रहे थे।

आप सांसद ने कहा कि उन्होंने एससी/एसटी आयोग के उपाध्यक्ष डा राज कुमार वेरका के साथ भी बातचीत की है कि विदेशों में फंसे भारतीयों के सुरक्षित वापस लाने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जाए। इसके लिए वह भी संसद में आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि हरजीत मसीह के बयान को केंद्र सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है। सुषमा स्वराज बार- बार देश वासियों को झूठे आश्वासन दे रही हैं कि सभी भारतीय नागरिक इराक में सुरक्षित है। जंतर मंतर पर प्रभावित परिवार आज भी अपने बच्चों की सकुशल वापसी के लिए आवाज उठा रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि दो हजार से अधिक भारतीय ईराक में फंसे है और दर्द भरा दीवन निर्बाह कर रहे है। दो हजार प्रभावित लोगों की लिस्ट उनकी ओर से विदेश मंत्रालय को सौँपी गई है। परंतु अभी तक उनको मंत्रालय से कोई सार्थक जवाब नहीं मिला है। इस दौरान वहां मौजूद बटाला निवासी कंवलजीत कौर ने बताया कि उनका बेटा भी काम के लिए इराक गया, परंतु उसका आज तक कोई पता नहीं कि वह किस हालत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed