फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Flower decoration will be done in Shri Darbar Sahib on the light east of Shri Guru Ramdas ji

श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पूर्व पर श्री दरबार साहिब में होगी फूलों की सजावट

Wed, 20 Oct 2021 10:30 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Flower decoration will be done in Shri Darbar Sahib on the light east of Shri Guru Ramdas ji
अमृतसर। पवित्र नगरी श्री अमृतसर साहिब के संस्थापक चौथे गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व के लिए सचखंड हरिमंदिर साहिब को फूलों से सजाए जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को होने वाले समारोह के लिए सचखंड श्री दरबार साहिब परिसर को मुंबई की संगत द्वारा टन के हिसाब से फूलों से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन

गुरु घर के सेवक इकबाल सिंह फूलों से सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब को सजाने में जुटे गए हैं। फूल देश के विभिन्न प्रदेशों के अलावा विदेशों से भी मंगाए गए हैं। सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब और श्री अकाल तख्त को फूलों से सजाने के लिए 100 के करीब कारीगर भी बाहर से लाए गए हैं। कोलकाता, मुंबई, पुणे, दिल्ली व बंगलूरू के अलावा हालैंड, थाइलैंड, सिंगापुर व मलयेशिया से फूल जहाज से मंगवाए गए हैं। सजावट के लिए आर्किड, लिलीयम, कार्नेशन, टाइगर, सिंगापुरी ड्रफ्ट, सोन चंपा, गुलाब, स्टार, मैरीगोल्ड, जरबरा, एलकोनिया, एनथोनियम, कमल, गेंदा औैर हाइलेंडर के अलावा कई अन्य किस्म के फूल प्रयोग किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed