फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   five boys arrest with drugs in taran taran of punjab

चप्पलों के तलवों में हेरोइन छुपाकर ले जा रहे पांच गिरफ्तार, घुसपैठियों से संबंध होने की आशंका

Mon, 24 Aug 2020 02:54 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो अमर उजाला, तरनतारन(अमृतसर)
अमर उजाला, तरनतारन(अमृतसर) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Mon, 24 Aug 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
five boys arrest with drugs in taran taran of punjab
सांकेतिक तस्वीर
बीएसएफ की 103 बटालियन द्वारा चप्पलों के तले में हेरोइन छिपाकर ला रहे तरनतारन के सीमावर्ती गांव वां तारा सिंह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना खालड़ा में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 120 ग्राम हेरोइन और चार जोड़ी जूते बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


वहीं गिरफ्तार लोगों के कब्जे से हेरोइन और जूते मिलने से इस बात की आशंका पैदा हो रही है, कि कहीं इनके तार कल अमरकोट क्षेत्र में मारे गए पांचों पाकिस्तानी घुसपैठियों के साथ तो नहीं जुड़े हुए हैं। मारे गए पांचों घुसपैठिये भारतीय सीमा में नंगे पांच घुसे थे। गिरफ्तार चार लोगों से बरामद किए गए जूते कहीं घुसपैठियों के लिए तो नहीं लाए गए थे, अब सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सीमा के उस पार बैठे अंतरराष्ट्रीय तस्करों ने हथियारों व हेरोइन की खेप घुसपैठियों के हाथों भेजने से पहले इस पार बैठे तस्करों के साथ तालमेल किया हुआ था। कहीं रविवार को गिरफ्तार इन पांच संदिग्धों ने मारे गए घुसपैठियों से हथियारों और नशीले पदार्थ की खेप को लेकर पंजाब व कश्मीर के आतंकी संगठनों तक पहुंचने की जिम्मेदारी तो नहीं निभानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार इन पांचों संदिग्धों से कई खुलासे होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि सेक्टर अमरकोट में पिछले साल ड्रोन से जाली करेंसी और हथियार पंजाब भेजे गए थे। सीमा पर नंगे पैर पहुंचे घुसपैठियों के मंसूबे क्या थे, इसका पता लगाने के लिए खुफिया एजेंसियों ने काम शुरू कर दिया है।

भारत-पाकिस्तान सीमा पर चौकी वां तारा सिंह के समीप सीमा सुरक्षा बल की 103 बटालियन के अधिकारियों ने पांच युवकों विक्रमजीत सिंह, निर्मल सिंह, नछत्तर सिंह, पंजाब सिंह और राजू को पकड़ा, जिन्होंने अपनी चप्पलों के तलवों में 1 किलो 120 ग्राम हेरोइन छिपा रखी थी।

आरोपियों के पास से चार जोड़ी जूते बरामद किए गए हैं। तरनतारन के एसएसपी ध्रुमन निंबले ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर हिम्मत बोरे की तरफ से पांचों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। इन आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अधीन केस दर्ज कर जांच की जा रही है।


वहीं गांव सराय अमानत खान वाला में बीएसएफ की 71 बटालियन के कंपनी कंमाडर कुलदीप सिंह ने महिंदरा पोस्ट के पास खेत में छिपाकर रखी गई आठ पैकेट हेरोइन (2 किलो 416 ग्राम) और एक 30 ग्राम अफीम का पैकेट बरामद किया। यह खेत तरसेम सिंह निवासी नौशहरा ढल्लां का है। आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed