फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Five more arrested in case of prostitution

Amritsar News: होटल रॉयल शेल्टन में विदेशी लड़कियों के जिस्मफरोशी के मामले में पांच और गिरफ्तार

Fri, 19 Jul 2024 06:05 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 06:05 PM IST
विज्ञापन
Five more arrested in case of prostitution
थाईलैंड की घायल हुई दो लड़कियों का इलाज जारी
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि पुलिस के कुछ कर्मचारी भी मामले में संलिप्त

संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। बस स्टैंड के नजदीक स्थित होटल रॉयल शेल्टन पिछले कई महीनो से विवादों में है। जुआ सट्टा और अन्य गैर कानूनी काम करने वाले इस होटल में पकड़े जा चुके हैं। अब इस होटल में विदेशी लड़कियों की मदद से सेक्स रैकेट चल रहा था। मामले में पुलिस ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थाना रामबाग की पुलिस द्वारा जब मंगलवार रात को होटल रॉयल शेल्टर में दबिश दी गई तो होटल में हड़कंप मच गया। मंगलवार रात को थाइलैंड की दो लड़कियों ने पुलिस के डर से छत से छलांग लगा दी, जिस कारण दोनों घायल हो गई। पुलिस ने होटल के मैनेजर सिमरन निवासी कव्वाल मंडी रामतीर्थ रोड को गिरफ्तार किया था। अगले दिन थाइलैंड की लड़की सोफिया, आयश और वेना को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


मामले में अब मनीष कुमार निवासी गली मोचियां कटरा करम सिंह, जगदीप सिंह जग्गा निवासी गांव झडेर, नवदीप सिंह उर्फ नवी निवासी गली नंबर 2 कोट खालसा, अजय कुमार निवासी हुसैनपुर ईस्ट और राजेंद्र सिंह उर्फ साजन निवासी गली नंबर 3 कोट मित सिंह नजदीक बलदेव की कोठी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को पता चला था कि होटल में गैर कानूनी काम चल रहा था। जब पुलिस ने छापा मारा तो दोनों लड़कियों ने पुलिस से बचने का प्रयास किया है। जब उन्हें कोई रास्ता नजर नहीं आया तो दोनों ने छत से छलांग लगा दी। इस कारण दोनों की टांगें टूट गई है। इसके अलावा शरीर के कई हिस्सों पर चोट लगी है। दोनों का इलाज गुरु नानक देव अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने 11 लोगों पर केस दर्ज किया है। इनमें पांच थाइलैंड की लड़कियां है, जिनमें से दो अस्पताल में उपचाराधीन है और तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस की ओर से की जा रही जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि इस सारे धंधे में कुछ पुलिस कर्मचारी भी शामिल थे, जिनसे पूछताछ शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed