फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Five drug smugglers arrested in Amritsar Accused have connections with France and Pakistan

अमृतसर में पांच नशा तस्कर गिरफ्तार: आरोपियों का फ्रांस और पाकिस्तान से कनेक्शन; ज्वेलर भी कर रहा था स्मगलिंग

Wed, 12 Feb 2025 10:22 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 12 Feb 2025 10:22 PM IST
सार

अमृतसर पुलिस ने पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक ज्वेलर भी है, जो ज्वेलरी की दुकान की आड़ में नशा तस्करी का धंधा चला रहा था। आरोपियों के तार फ्रांस और पाकिस्तान से जुड़े हैं। 

विज्ञापन
Five drug smugglers arrested in Amritsar Accused have connections with France and Pakistan
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला शहरी पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के नाम गुरदासपुर स्थित वीला तेजा मोहल्ला निवासी कीरतपाल सिंह उर्फ कीरत (18), बाउपुर अफगाना दोरांगला निवासी करणबीर सिंह उर्फ करण (21), फतेहगढ़ चूड़िया थाने के अधीन पड़ते तेजा खुर्द गांव की छप्पड़वाली गली निवासी सुखदीप सिंह उर्फ सुख (18), घुमियारां मोहल्ला निवासी पकंज वर्मा उर्फ बबलू (43) अजनाला के गांव बलड़वा गांव प्यारा सिंह (40) हैं।

विज्ञापन

इन आरोपियों से पुलिस ने दो किलो, 251 ग्राम हेरोइन, 1.05 लाख की ड्रग मनी और विदेशी पिस्तौल बरामद किए हैं। आरोपियों को थाना इस्लामाबाद पुलिस की ओर से पकड़ा गया है। यह सभी आरोपी फ्रांस में बैठे सिकंदर नाम के तस्कर के इशारों पर काम कर रहे थे। आरोपी पकंज वर्मा उर्फ बबलू ज्वेलर है और उसके खिलाफ हरियाणा के पंचकूला के पिंजौर पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है। 

विज्ञापन


 
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डीसीपी हरप्रीत सिंह मंडेर, एडीसीपी विशालजीत सिंह ने बताया कि थाना इस्लामाबाद पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी इलाके में नशे की खेप सप्लाई करने पहुंच रहे हैं। इसी के तहत पुलिस की एक टीम तैयार कर ट्रैप लगाया। पुलिस टीम की ओर से कबीर पार्क के पास नाकाबंदी की। इस दौरान उक्त आरोपी आते हुए दिखाई दिए। संदेह होने पर आरोपियों को रोककर इनकी तलाशी ली गई तो इनके कब्जे से हेरोइन, 1.05 लाख ड्रग मनी और एक विदेशी पिस्तौल बरामद हुए। हालांकि आरोपियों ने मौके से भागने की कोशिश की। मगर समय रहते इन्हें घेर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पता चला कि यह आरोपी फ्रांस में रह रहे तस्कर सिकंदर के साथ संपंर्क में हैं और उसी के कहने पर सारा धंधा चला रहे हैं। आरोपियों को फ्रांस से सिकंदर का मैसेज आता और उसके बाद पाकिस्तान के तस्करों की ओर से सीमा के इस पार ड्रोन के जरिये हेरोइन और हथियार भेजे जाते। जिसे यह सभी आरोपी रिसीव करते और आगे सप्लाई कर देते थे। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि और भी रिकवरी हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed