फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Firing on immigration center in Batala police arrested three accused

10 हजार के लालच में की फायरिंग: दोस्त के कहने पर बटाला में इमीग्रेशन सेंटर पर चलाई थी गोलियां, तीन गिरफ्तार

Sun, 21 Jul 2024 04:11 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 21 Jul 2024 04:11 PM IST
सार

लगभग दो सप्ताह पहले बटाला में एक इमिग्रेशन सेंटर पर फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि युवकों ने पैसों के लालच में वारदात की थी।

विज्ञापन
Firing on immigration center in Batala police arrested three accused
आरोपियों से मिले हथियार - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के बटाला में एक इमीग्रेशन एवं आइलेट्स सेंटर पर फायरिंग मामले में बटाला पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने लगभग दो सप्ताह पहले वारदात की थी और फरार हो गए थे। तीनों युवकों ने पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। तीनों ही आरोपी अमृतसर से एक आइलेट्स सेंटर के छात्र हैं और उक्त तीनों में से दो तरनतारन और एक अमृतसर का है। तीनों ही आरोपी युवक प्लस टू पास हैं और महज 22-23 साल के हैं। पुलिस ने रविवार को उक्त तीनों से एक अवैध पिस्टल और दो गाड़ियां भी बरामद की हैं।

विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया है कि उक्त तीनों ने अपने किसी दोस्त के कहने पर दस हजार रुपये के लालच में आकर बटाला स्थित इमीग्रेशन सेंटर पर फायरिंग की थी। दोस्त ने उक्त हमलावरों को बताया था कि उसकी निजी रंजिश बटाला के इमीग्रेशन सेंटर है, जिसकी वजह से उनको सेंटर पर फायरिंग करनी होगी। आरोपियों से एक स्कोडा, स्विफ्ट कार और वारदात में इस्तेमाल किया पिस्टल बरामद हुआ है। 
विज्ञापन


घटना आठ जुलाई की है। देर शाम जालंधर रोड स्थित इमीग्रेशन सेंटर के दरवाजे पर एक युवक ने गोलियां थी। हालांकि इस घटना में कोई जानी नुकसान नही हुआ था। आरोपी की फायरिंग करने के फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। इस संबंध में आठ जुलाई को ही पुलिस थाना सिटी में अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी बटाला अश्वनी गोटियाल ने बताया कि आठ जुलाई को कुछ अज्ञात युवकों ने जालंधर रोड पर एक इमीग्रेशन सेंटर के दरवाजे पर गोलियां चलाई थी। पुलिस ने उसी दिन से अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। इसी दौरान पुलिस ने अपनी पड़ताल के दौरान तीन आरोपियों को दबोचा है। गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान महकदीप सिंह और जगदीश सिंह गांव हरीके जिला तरनतारन और पारस निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। फिलहाल उक्त तीनों में से किसी की कोई आपराधिक बैकग्राउंड नही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed