फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   firing on husband, snatched bike in Amritsar

पत्नी का इंतजार कर रहे पति को गोली मार छीनी बाइक

Sun, 01 Nov 2020 09:08 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
firing on husband, snatched bike in Amritsar
मकबूलपुरा थाने के तहत पड़ते जीटी रोड पर स्थित नावल्टी हुंडई कंपनी के पास बाइक सवार तीन लुटेरों ने शनिवार को रात नौ बजे पत्नी का इंतजार कर रहे सतिंदर सिंह को गोली मारकर जख्मी कर दिया। इसके बाद लुटेरे उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। गोलियां चलने की आवाज सुनकर लोग इकट्ठे हो गए और घायल को श्री गुरु रामदास अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। थाना मोहकमपुरा के सब इंस्पेक्टर हिमांशु भगत ने बताया कि वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जौड़ा फाटक के पास स्थित जज नगर की गली नंबर तीन में रहने वाले सतिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी सपना जीटी रोड पर स्थित नावल्टी हुंडई के शोरूम में जॉब करती है। रोजाना लगभग पौने नौ बजे वह पत्नी को लेने के लिए कंपनी के दफ्तर पहुंचता है। शनिवार को रात भी वह बाइक से गया और एजेंसी के पास रुककर पत्नी का इंतजार करने लगा। इतने में एक बाइक पर सवार तीन युवक उसके पास आकर रुक गए। एक युवक पास पहुंचा और बाइक छीनने का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर लुटेरे के साथी ने पिस्तौल निकालकर उसकी दाईं बाजू पर गोली चला दी। वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा और लुटेरे बाइक लेकर फरार हो गए। लोगों ने उनकी पत्नी सपना और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद उसे अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed