{"_id":"57278a7a4f1c1bf8325ccf1f","slug":"firing-in-tataran-crime-wine-two-injured-tataran","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेकेदारों के कारिंदों की फायरिंग में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेकेदारों के कारिंदों की फायरिंग में दो घायल
ब्यूरो,अमर उजाला/तरनतारन
Updated Mon, 02 May 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के गांव नबीपुर में अवैध शराब पकड़ने गए शराब ठेकेदारों के कारिंदों ने रविवार की रात गुंडागर्दी की और सोमवार की सुबह फायरिंग कर दी।
इससे दो व्यक्ति घायल को गए। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। एसएसपी का कहना है मामले की जांच शुरू कर दी गई है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। गांव नबीपुर में रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे शराब ठेकेदार के कारिंदे आए और सरपंच कश्मीर सिंह के घर के आसपास शराब का अवैध कारोबार चलने के आरोप लगाते हुए लोगों के घरों में तलाशी लेने लगे। महिलाओं ने जब विरोध किया तो कारिंदों ने लोगों के साथ मारपीट की और यह कहते लौट गए कि सुबह आकर फिर देख लेंगे।
सोमवार की सुबह करीब नौ बजे कारिंदे हथियारों से लैस होकर गांव में आ धमके और गाली-गलौज करने लगे। सरपंच कश्मीर सिंह नबीपुर और अन्य लोगों ने रोका तो उन्होंने 12 बोर की राइफल से गोलियां चलानी शुरू कर दी। इससे सुरिंदर सिंह पुत्र बंता सिंह और मिट्ठा सिंह पुत्र कारज सिंह घायल हो गए। आरोपियों ने गांव के पंच तारा सिंह को जातिसूचक गोलियां देते उनसे मारपीट भी की। एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा का कहना हैं कि मामले की जांच के लिए डीएसपी सब डिवीजन पट्टी दविंदर सिंह संधू की ड्यूटी लगाई गई है। जांच में जो भी आरोपी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।