फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Gangster Ravneet Singh fired upon in Amritsar

Amritsar Firing: गैंगस्टर सोनू मोटा की गोलियां मारकर हत्या, बदमाशों ने तंग गली में वारदात को दिया अंजाम

Tue, 29 Apr 2025 07:38 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 29 Apr 2025 07:38 PM IST
सार

अमृतसर में गैंगस्टर रवनीत सिंह सोनू मोटे को हरिमंदिर साहिब के नजदीक बाजार में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी। गोलीबार में रवनीत सिंह की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Gangster Ravneet Singh fired upon in Amritsar
गैंगस्टर रवनीत सिंह सोनू मोटे पर चली गोलियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री हरिमंदिर साहिब के पास बाजार काठियां में मंगलवार शाम दो युवकों ने गोलियां मारकर गैंगस्टर रवनीत सिंह उर्फ सोनू मोटा की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और जख्मी सोनू को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


तंग गली में घेर दो युवकों ने किया फायर

पुलिस आस-पास की सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने एक आरोपी की पहचान अभिराज सिंह के रूप में की है। शाम करीब पांच बजे सोनू मोटा किसी काम से बाजार काठियां से गुजर रहा था। इसी दौरान एक तंग गली में दो युवकों ने उसे घेर लिया और उसे गोलियां मार दीं।
विज्ञापन


गोलियां लगने से सोनू गंभीर रूप से तरह जख्मी हो गया। गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एडीसीपी विशालजीत सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी की फुटेज चेक की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा। रवनीत सिंह उर्फ सोनू की कई लोगों के साथ रंजिश थी। इसी के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। बता दें कि अभिराज सिंह पार्षद रहे गुरदीप पहलवान का बेटा है। गुरदीप की साल 2018 में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सोनू मोटा का नाम उछला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed