फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Fire in sweet shop, loss of lakhs

Amritsar News: मिठाई की दुकान में आग, लाखों का नुकसान

Sun, 07 Dec 2025 07:09 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
Fire in sweet shop, loss of lakhs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। आदर्श नगर रोड स्थित न्यू लक्ष्मी स्वीट में रविवार सुबह अचानक लगी आग से दुकान और अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुकान खुलने ही वाली थी कि बाहर से धुआं उठता दिखाई दिया। पास से गुजर रहे एक दूध विक्रेता ने यह देखकर तुरंत दुकान मालिक अंकुश को सूचना दी। अंकुश के अनुसार जब वह मौके पर पहुंचे तो आग शुरुआती स्तर पर थी। आसपास के लोगों ने मिलकर उसे बुझाने की कोशिश भी की लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड को कॉल किया गया परंतु टीम करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची, जबकि फायर स्टेशन की दूरी लगभग एक किलोमीटर ही है। फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने के कारण आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। मालिक के अनुसार लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। बिजली विभाग को सूचना देकर दुकान की सप्लाई काट दी गई है। अंकुश ने कहा कि आग कैसे लगी, इसका स्पष्ट कारण जांच के बाद ही सामने आएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed