फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Fire broke out at Jyoti Steel Factory Amritsar

Amritsar: ज्योति स्टील फैक्टरी में लगी आग, नाै घंटे बाद दमकल विभाग की 25 गाड़ियों ने पाया काबू

Sat, 01 Nov 2025 12:35 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 01 Nov 2025 12:35 PM IST
सार

फैक्टरी मालिक संचित महाजन ने बताया कि रात साढ़े 9 बजे वे फैक्टरी बंद करके घर चले गए थे। उन्हें रात 2 बज कर 15 मिनट पर सिक्योरिटी गार्ड का फोन आया, जब मौके पर देखा तो फैक्टरी के अंदर से आग की लपटें निकल रही थी।

विज्ञापन
Fire broke out at Jyoti Steel Factory Amritsar
आग पर काबू पाते दमकल विभाग के कर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर के थाना गेट हकीमां के अंतर्गत अन्नगढ़ इलाके में शुक्रवार की देर रात 2 बजे शार्ट सर्किट से ज्योति स्टील फैक्टरी में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल कर राख हो गया। फैक्टरी में आग लगने के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों ने पहले खुद आग पर काबू पाने की कोशिश की। इसके बाद दमकल विभाग की 25 गाड़ियों और मुलाजिमों ने 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारण फैक्टरी की मशीनरी, कच्चा माल और तैयार माल जल कर राख हो गया।
विज्ञापन


फैक्टरी मालिक संचित महाजन ने बताया कि रात साढ़े 9 बजे वे फैक्टरी बंद करके घर चले गए थे। उन्हें रात 2 बज कर 15 मिनट पर सिक्योरिटी गार्ड का फोन आया, जब मौके पर देखा तो फैक्टरी के अंदर से आग की लपटें निकल रही थी। उन्होंने बताया कि आग लगने से उनका करीब 90 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed