फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Farmers' strike, demonstration at BSF headquarters

बीएसएफ मुख्यालयों पर किसानों का धरना, प्रदर्शन

Thu, 11 Nov 2021 10:57 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers' strike, demonstration at BSF headquarters
अमृतसर/ गुरदासपुर। पंजाब की अंतरराष्ट्रीय सीमा से 50 किमी तक के इलाके में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को अधिकार दिए जाने के खिलाफ किसानों ने वीरवार को बीएसएफ खासा हेडक्वार्टर का घिराव किया। उधर, बार्डर एरिया संघर्ष कमेटी द्वारा वीरवार को बीएसएफ डीआईजी वे मुख्यालय गुरदासपुर के सामने धरना का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

वीरवार को एक तरफ जहां चंडीगढ़ में पंजाब विधानसभा का इजलास चल रहा था, तो दूसरी तरफ किसान राज्य में धरना, प्रदर्शन कर रहे थे। किसानों ने अमृतसर में अटारी रोड स्थित बीएसएफ हेडक्वार्टर का घिराव कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर किसानों ने कहा कि पंजाब के हालात इमरजेंसी जैसे नहीं हैं। ऐसे में बीएसएफ को यह अधिकार देने का कोई औचित्य नहीं बनता। कंटीली तारों के पार खेती में पहले से ही किसानों को खेती में बढ़ी मुश्किलें पेश आ रही हैं और बीएसएफ को सीमा के अंदर 50 किलोमीटर तक के क्षेत्र में अधिकार दिए जाने पर अन्य किसानों की भी मुश्किलें बढ़ जाएंगी। किसानों ने केंद्र सरकार से फैसले को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

उधर, गुरदासपुर में बार्डर एरिया संघर्ष कमेटी ने बीएसएफ मुख्यालय के सामने धरना दिया। धरने का नेतृत्व जगीर सिंह सलाच, बलवंत सिंह, जगजीत सिंह कलानौर, मक्खन सिंह और संतोख सिंह औलख ने किया। धरने में मांग की गई कि केंद्र सरकार के पंजाब के 50 किलोमीटर क्षेत्र को बीएसएफ को देने के निर्णय को वापस लिया जाए और तार के उस पार रहने वाले किसानों की जमीन का तीन साल का बकाया मुआवजा तुरंत जारी किया जाए। इस मौके पर यह निर्णय लिया गया कि सीमा क्षेत्र संघर्ष कमेटी हर महीने बैठक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों द्वारा धान की खरीद पर रोक लगाने की कड़ी निंदा की गई । नेताओं ने मंडियों को फिर से खोलने और धान की खरीद चालू करने की मांग की। कृषि कानूनों को तत्काल निरस्त करने और एमएसपी को कानूनी दर्जा देने के लिए केंद्र की मोदी सरकार की कड़ी निंदा की गई। नेताओं ने आरोप लगाया कि वह किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं को परेशान करने के लिए 50 किमी का क्षेत्र बीएसएफ को सौंपा है। इस मौके पर डीआईजी बीएसएफ की ओर से एएस औजला ने धरने पर पहुंचे और मांग पत्र प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed