{"_id":"577152444f1c1bc77379b72a","slug":"farmer-death-batala-farmer-death-farmer-death-in-field-batala-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में काम कर रहे युवा किसान की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में काम कर रहे युवा किसान की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Mon, 27 Jun 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
किसान
- फोटो : dummy picture
खेतों में काम कर रहे एक युवा किसान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसान की मौत गर्मी और उमस के कारण हुई है। घुमाण पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल में भेज दिया है।
घुमाण के निकट गांव दकोहा का रहने वाला किसान गुरप्रीत सिंह (25) सोमवार को अपने खेतों में काम कर रहा था। गर्मी और उमस के कारण उसे घबराहट महसूस हुई तो आराम करने के लिए वह घर आ गया। घर आने के बाद उसकी हालत और खराब हो गई। परिवार के लोग उसे बाबा बकाला के सिविल अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई।