फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Family members, statements, exchange of dead bodies

शवों की अदला-बदली मामले में मृतकों के परिजनों ने दर्ज करवाए बयान

Tue, 28 Jul 2020 06:18 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
Family members, statements, exchange of dead bodies
शवों की अदला-बदली मामले में मंगलवार को दोनों मरीजों के परिजनों ने एसडीएम शिव राज बल के सामने पेश होकर बयान दर्ज करवाए। पदमा के परिजनों ने मीडिया को बताया कि वह कैंसर की मरीज थी। उसका इलाज जीएनडीएच में चल रहा था। डॉक्टरों ने उसके कोरोना टेस्ट करवाए तो वह पॉजिटिव निकली।
विज्ञापन

पदमा के पिता ने कहा कि उनको 18 जुलाई को अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। परिजन शहीदां साहिब के साथ सटे श्मशानघाट में शाम पांच बजे पहुंचे। पौने छह बजे लाश पहुंची। उन्होंने शव के अंतिम दर्शन की मांग की लेकिन अस्पताल के कर्मचारियों ने मना कर दिया। अस्पताल के स्टाफ ने ही लाश पर लकड़ी रखी। 19 जुलाई को उन्हें संदेश मिला कि आपकी बेटी की लाश तो मुकेरियां के सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखी हुई है। इसी दिन 11 बजे उन्हें गुरु नानक देव अस्पताल में रखी अपनी बेटी की लाश की पहचान करने के लिए बुलाया गया। पदमा की लाश को अस्पताल से ले जाकर शहीदां साहिब गुरुद्वारा साहिब के साथ सटे श्मशानघाट में किया गया। अस्पताल की लापरवाही के कारण परिवार को दो बार अंतिम संस्कार करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रीतम सिंह के परिजनों ने इस मामले पर पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में एक याचिका भी दर्ज करवाई हुई है। परिजनों का दावा है कि उनके बुजुर्ग जीवित हैं। जिला प्रशासन ने अदालत में स्वीकार किया है कि लाशों की अदला-बदली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को कानून के कटघरे में लाया जाएगा : एसडीएम
एसडीएम शिवराज सिंह बल ने कहा कि इस मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। जो भी आरोपी होगा, उसको कानून के कटघरे में खड़ा किया जाएगा। परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। उनकी और क्या शिकायतें हैं। इस मामले में उनको कौन सी समस्याएं झेलनी पड़ी, इन मुद्दों पर उनके बयान रिकॉर्ड किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed