{"_id":"6274085cf395b477b366f5fd","slug":"fake-ifs-officer-caught-amritsar-news-pkl4497252127","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली आईएफएस अधिकारी दबोचा, लाल बत्ती वाली गाड़ी से चार पासपोर्ट और नकली पहचान पत्र बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली आईएफएस अधिकारी दबोचा, लाल बत्ती वाली गाड़ी से चार पासपोर्ट और नकली पहचान पत्र बरामद
अमृतसर रामबाग पुलिस द्वारा पकड़ा गया फर्जी आईएफएस अधिकारी।
- फोटो : AMRITSAR
Link Copied
अमृतसर। रामबाग थाना पुलिस ने नकली आईएफएस (इंडियन फॉरेन सर्विसेज) अधिकारी को गिरफ्तार किया है। उससे लाल बत्ती लगी एक इनोवा कार, 4 पासपोर्ट व नकली पहचान पत्र भी बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान तरनतारन रोड स्थित सेलिब्रेशन एनक्लेव निवासी कर्णिक वर्मा के रूप में हुई है। अदालत ने उसे छह दिन के रिमांड पर भेज दिया है। रामबाग थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार शाम संगम सिनेमा के पास नाकेबंदी कर रखी थी। उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति खुद को नकली आईएफएस अधिकारी बताकर लोगों के जाली वीजे लगवाने का काम करता है। इस दौरान हरियाणा नंबर की एक इनोवा कार को रोका गया और चालक को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
एमबीए पास है आरोपी, दे चुका है यूपीएसी की परीक्षा
पूछताछ में सामने आया कि 35 वर्षीय आरोपी एमबीए पास है और यूपीएससी की परीक्षा भी दे चुका है। इसके अलावा एक निजी बैंक में काम भी करता था। उसकी कार पर हरियाणा का नंबर लगा हुआ है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी लोगों को वीजा लगवाने का झांसा देता था। पूछताछ के बाद पता लगाया जाएगा कि वह अब तक कितने लोगों के साथ ठगी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।