फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Explosion took place outside Khasa Cantt in Amritsar Happy Pasiya took responsibility

बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर धमाका: अमृतसर में देर रात ब्लास्ट, आतंकी पासियां ने ली जिम्मेदारी; सेना का इनकार

Sat, 22 Feb 2025 06:16 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 22 Feb 2025 06:16 PM IST
सार

पिछले साल अमृतसर में लगातार पुलिस थानों के बाहर ग्रेनेड हमले किए गए थे। सभी मामलों में विदेश में बैठे आतंकी हैप्पी पासियां का नाम सामने आया था।

विज्ञापन
Explosion took place outside Khasa Cantt in Amritsar Happy Pasiya took responsibility
अमृतसर में धमाका - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

अमृतसर में बीएसएफ हेडक्वार्टर खासा कैंट के गेट नंबर 3 के बाहर शुक्रवार देर रात करीब 1.30 बजे जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद आसपास इलाके में सनसनी फैल गई। इस संबंधी विदेश में बैठे गैंगस्टर हैप्पी पासियां और गोपी घनश्यामपुरिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसकी जिम्मेदारी भी ली है।

विज्ञापन


दूसरी तरफ बीएसएफ और पुलिस ने ऐसा कोई धमाका होने से इनकार कर दिया है। हालांकि आतंकियों की ओर से सोशल मीडिया पर एक हैंड-ग्रेनेड की वीडियो भी डाली है। बावजूद इसके अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है और इस पूरे मामले को अफवाह बताया जा रहा है। वहीं बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने इस हमले के पीछे कारण मणिपुर में लगाए राष्ट्रपति शासन को बताया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों ने लिखा मणिपुर में अत्याचार करवा रही सरकार
विदेश में बैठे आतंकियों की ओर से शेयर की गई पोस्ट में लिखा है कि पिछले लंबे समय से मणिपुर जल रह है। वहां के लोगों पर अत्याचार हो रहा है। भारत सरकार ने जिस तरह 1980 के दशक में सिखों के खिलाफ जुल्म किए, उसी तरह अब मणिपुर में भी अत्याचार हो रहे हैं। पंजाब में सिखों के गुरुद्वारों को निशाना बनाया गया और उन्हें जलाया गया, उसी तरह अब मणिपुर में कुकी और नागा समुदाय के लोग ईसाइयों के चर्च जला रहे हैं। 2023 से यह नरसंहार जारी है, लेकिन सिखों को पूरी तरह चुप रखा गया है। जो भी भारतीय सरकार के खिलाफ बोलता है, उसे मारा जाता है। हमारे मुद्दे खालिस्तान, क्रिश्चियनिटी, जेनी, बौद्ध धर्म और सिखों को न्याय दिलाना हैं।

बीएसएफ ने जारी किया बयान- बताई अफवाह
वहीं बीएसएफ के अधिकारियों की ओर से अपना बयान जारी किया गया। जिसे ग्रेनेड हमले को पूरी तरह से अफवाह बताया गया है और कहा कि लोगों को भी इस तरह की खबरों से बचना चाहिए। अधिकारियों का कहना है कि आतंकी जानबूझ कर इस तरह की सनसनी फैला कर लोगों के मन में डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे है। सोशल मीडिया पर चल रही खबर पूरी तरह से फर्जी है। इस झूठी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बीएसएफ कैंपस, खासा, अमृतसर के गेट नंबर 3 के बाहर ग्रेनेड हमला हुआ है। हालांकि, तथ्यों की जांच, जमीनी रिपोर्ट और आधिकारिक इनपुट्स के आधार पर पुष्टि की गई है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed