फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Explosion at the house of a junkyard in Beas area, one dead

Amritsar News: ब्यास इलाके में कबाड़ी के घर धमाका, एक की मौत, महिला की शिकायत पर केस दर्ज

Sun, 23 Oct 2022 08:30 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sun, 23 Oct 2022 08:30 AM IST
सार

मामले के जांच अधिकारी एसआई सविंदर सिंह ने बताया कि कबाड़ी तरसेम सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
Explosion at the house of a junkyard in Beas area, one dead
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमृतसर में मजीठा के ब्यास थानाक्षेत्र के गांव मियानी में एक कबाड़ी के घर हुए विस्फोट के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पत्नी की शिकायत पर कबाड़ी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम करवा दिया है।

विज्ञापन


ब्यास थाना के गांव शेरो निगाह निवासी अमनदीप कौर पत्नी सुखविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति चिट्टे शेर की रेंज, जहां सेना के लोग बम डिस्पोज करते हैं, वहां ताबें और लोहे के सिक्के चुनकर मियानी गांव निवासी कबाड़ी तरसेम सिंह को बेचता था।
विज्ञापन


उसने बताया कि उसका पति आरोपी तरसेम सिंह के घर सामान बेचने गया, जहां सामान निकालकर बाहर रखा तो तरसेम सिंह के घर में विस्फोट हो गया। इसमें उसके पति सुखविंदर सिंह की मौत हो गई। इस दौरान कबाड़ी तरसेम सिंह ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। मामले के जांच अधिकारी एसआई सविंदर सिंह ने बताया कि कबाड़ी तरसेम सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed