{"_id":"5ddc0a0b8ebc3e54f22ec70d","slug":"eunuchs-protest-outside-police-station-raging-over-missing-25-eunuchs-gurdaspur-news-pkl3579517124","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नरों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, 25 दिन से लापता किन्नर का पता न लगने पर भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नरों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, 25 दिन से लापता किन्नर का पता न लगने पर भड़के
विज्ञापन
सिविल लाइन बटाला के प्रभारी मुख्तार सिंह के सामने अपनी बात रखते हुए प्रदर्शनकारी किन्नर।
- फोटो : GURDASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव तेलियांवाल से 25 दिनों से लापता किन्नर के बारे कुछ नहीं पता चलने पर साथियों ने सोमवार दोपहर बाद थाना सिविल लाइन का घेराव करके प्रदर्शन किया। किन्नरों ने जमकर पुलिस के खिलाफ भड़ास निकाली और रोष जताया।
किन्नरों की अगुवाई कर रही रमा बाबा ने बताया कि उनका साथी चाहत जो 18 नवंबर को लापता हो गया था, जिस पर थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया था। पुलिस 18 नवंबर से लापता हुए किन्नर चाहत का अब तक कुछ भी पता नहीं लगा पाई। रमा बाबा ने बताया कि 4-5 साल पहले चाहत बटाला में उनके साथ काम करने के लिए आ गया था। तब उन्होंने उसे तेलियांवाल एरिया दे दिया था। उनके साथ काम करके वह बहुत खुश था। 18 नवंबर को उन्हें पता चला कि चाहत घर से लापता हो गया है, जब उन्होंने और बाकी साथियों ने तेलियांवाल चाहत के घर जाकर देखा तो वह वहां नहीं था।
उन्होंने पुलिस प्रशासन को कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि अगर एक-दो दिन में उनके साथी चाहत का पता नहीं लगा तो वह पुलिस के खिलाफ बड़ी संख्या में किन्नर इकट्ठा करके अलग-अलग स्थानों पर धरना देंगे। थाना सिविल लाइन के एसएचओ इेंपैक्टर मुख्त्यार सिंह ने बताया कि किन्नरों की शिकायत मिलने पर उन्होंने कुछ लोग को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, जिन में कुछ महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। आने वाले थोड़े ही दिनों में आरोपियों को गिरफ्तार करके किन्नर चाहत का पता लगा लिया जाएगा। बता दें कि संगरूर का रहने वाला चाहत बटाला के तेलियांवाल एरिया में काम करता था।
विज्ञापन
फोटो-25जीडीआरबीटीएलपी02
कैप्शन- बटाला के सिविल लाइन थाना प्रभारी मुख्तार सिंह के सामने अपनी बात रखते प्रदर्शनकारी किन्नर।